1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस अब अपनी डूबती सियासत बचाने के लिए आए दिन ‘जहर उगल’ रही…राहुल गांधी के विवादित बयान पर बोले केशव मौर्य

कांग्रेस अब अपनी डूबती सियासत बचाने के लिए आए दिन ‘जहर उगल’ रही…राहुल गांधी के विवादित बयान पर बोले केशव मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को गाली देकर अब कांग्रेस अपनी राजनीति की ‘डूबती नाव’ को कतई नहीं बचा सकती है और प्रधानमंत्री जी के लिए कांग्रेस का कहा हर अपशब्द उसे उसके अंत की ओर तेज़ी से ले जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करके कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी घिर गए हैं। भाजपा नेताओं की तरफ से इसको लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा जा रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। साथ ही कहा कि, लगातार चुनावी हार ने कांग्रेस को इस स्थिति में पहुंचा दिया है कि अब उसे लोकतांत्रिक मर्यादा, राजनीतिक शिष्टाचार और सम्मान से ही चिढ़ होने लगी है।

पढ़ें :- पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ियों और बेरोज़गारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, देशव्यापी अभियान के पहले चरण की घोषणा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को गाली देकर अब कांग्रेस अपनी राजनीति की ‘डूबती नाव’ को कतई नहीं बचा सकती है और प्रधानमंत्री जी के लिए कांग्रेस का कहा हर अपशब्द उसे उसके अंत की ओर तेज़ी से ले जा रहा है। लगातार चुनावी हार ने कांग्रेस को इस स्थिति में पहुंचा दिया है कि अब उसे लोकतांत्रिक मर्यादा, राजनीतिक शिष्टाचार और सम्मान से ही चिढ़ होने लगी है।

पढ़ें :- राहुल गांधी और जसपाल राणा की शूटिंग रेंज से शुरू हुई थी दोस्ती, खेल से लेकर राजनीति के मैदान में दिखी जुगलबंदी, निधन पर जताया शोक

उन्होंने आगे लिखा, जिस नेतृत्व ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया, सीमा पार आतंकवाद को घर में घुसकर जवाब दिया और देश को गौरव के नए शिखर तक पहुंचाया, उसी नेतृत्व को ‘गद्दार’ कहना कांग्रेस की हताशा और विकृत मानसिकता का प्रमाण है। सच यह है कि कांग्रेस को राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत की बढ़ती ताकत से ‘सबसे ज्यादा पीड़ा’ होती है। दशकों तक तुष्टीकरण और भ्रष्ट राजनीति करने वाली कांग्रेस अब अपनी डूबती सियासत बचाने के लिए आए दिन ‘जहर उगल’ रही है।

देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों पर गर्व करती है और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना भी जानती है। कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि प्रधानमंत्री जी को ‘गद्दार’ कहकर न वह जनता का विश्वास जीत पाएगी और न ही अपनी बची-खुची राजनीतिक जमीन बचा पाएगी। अब कांग्रेस न घर की रह गई है, न घाट की।

 

 

पढ़ें :- अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नागरिकों की मौत: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कहा-वो भारत माता के बेटों की नहीं कर सकते रक्षा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...