1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Indian Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में हुआ बेदम, शुरुआती कारोबार में 41 पैसे गिरकर 96.96 तक चला गया

Indian Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में हुआ बेदम, शुरुआती कारोबार में 41 पैसे गिरकर 96.96 तक चला गया

डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपये में बुधवार को भी गिरावट का दौर जारी है। लगातार नौवें सत्र में इसमें गिरावट आई है। डॉलर (Dollar) के मुकाबले आज यह 0.3 फीसदी गिरावट के साथ 96.86 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 41 पैसे गिरकर 96.96 तक चला गया जो इसका अब तक का ऑल टाइम लो है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपये में बुधवार को भी गिरावट का दौर जारी है। लगातार नौवें सत्र में इसमें गिरावट आई है। डॉलर (Dollar) के मुकाबले आज यह 0.3 फीसदी गिरावट के साथ 96.86 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 41 पैसे गिरकर 96.96 तक चला गया जो इसका अब तक का ऑल टाइम लो है। पिछले कई दिनों से यह लगातार ऑल टाइम लो पर जा रहा है। कच्चे तेल की कीमत में तेजी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण रुपये पर भारी दबाव है और यह रोज-रोज ऑल टाइम लो छू रहा है। 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से इसमें 6 फीसदी गिरावट आ चुकी है और यह एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी है।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया में एक और घातक युद्ध, यमन-सऊदी संघर्ष से बढ़ी क्षेत्रीय चिंता

भारतीय रुपये (Indian Rupee) में आज लगातार नौवें सत्र में गिरावट आई है। डॉलर (Dollar) के मुकाबले यह आज 0.3 फीसदी गिरावट के साथ रेकॉर्ड लो 96.86 पर खुला। कच्चा तेल लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। साथ ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली से भी रुपये पर दबाव बढ़ा है।

रुपये का एशिया में सबसे कमजोर प्रदर्शन

रुपया साल 2026 में एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया है। इस महीने अबतक इसमें 1.5 प्रतिशत और इस साल 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने से निर्यात और खाड़ी देशों से आयात में बाधा आने के कारण रुपये की स्थिति अब भी ‘नाजुक’ बनी हुई है।

पढ़ें :- America targeted Larak Island : अमेरिका ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को बनाया निशाना, जबाबी कार्रवाई में ईरान ने जॉर्डन US कैंप पर दागीं मिसाइलें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...