1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. EPFO Update : क्या आपको भी पीएफ बैलेंस चेक करने में आ रही है दिक्कत? जानें क्या है ईपीएफओ का नया लेजर माइग्रेशन सिस्टम

EPFO Update : क्या आपको भी पीएफ बैलेंस चेक करने में आ रही है दिक्कत? जानें क्या है ईपीएफओ का नया लेजर माइग्रेशन सिस्टम

इन दिनों कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation) के करोड़ों अंशधारकों को उमंग (UMANG) ऐप और ईपीएफओ पोर्टल पर अपनी पीएफ पासबुक देखने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बहुत से यूजर्स की शिकायत है कि नियोक्ता (Employer) द्वारा जो पीएफ का पैसा कट रहा है उसका पासबुक में हालिया जमा राशि (Latest Contribution) दिखाई नहीं दे रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। इन दिनों कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation) के करोड़ों अंशधारकों को उमंग (UMANG) ऐप और ईपीएफओ पोर्टल पर अपनी पीएफ पासबुक देखने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बहुत से यूजर्स की शिकायत है कि नियोक्ता (Employer) द्वारा जो पीएफ का पैसा कट रहा है उसका पासबुक में हालिया जमा राशि (Latest Contribution) दिखाई नहीं दे रहा है।

पढ़ें :- TTE reveals railway secret: कुछ शर्तों के साथ कर सकते हैं स्लीपर टिकट पर ही, AC कोच में सफर

विभागीय सूत्रों के अनुसार, ईपीएफओ के बैक-एंड सिस्टम में चल रहा बड़ा और नए तकनीकी बदलाव Revamped ECR (Electronic Challan-cum-Return) और लेजर माइग्रेशन’ सिस्टम इस समस्या की मुख्य वजह है। इस बदलाव में ईपीएफओ अपने पुराने रियल-टाइम लेजर सिस्टम को बदलकर नए सिस्टम पर शिफ्ट कर रहा है। इसके साथ-साथ यह समस्या उन कर्मचारियों को भी आ रही है जिनका केवाईसी (KYC) अधूरा है और वे ऐसी छूट प्राप्त कंपनियों (Exempted Trusts) में काम करते हैं जो अपना पीएफ खुद मैनेज करती हैं। हांलाकि, अधिकारियों का कहना है कि यह एक अस्थाई समस्या है और सभी लोगों का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि डेटा अपडेट होने में 7 से 10​ दिनों तक का समय लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

बैलेंस चेक करने के 4 वैकल्पिक और आसान तरीके:

मिस्ड कॉल सेवा

पोर्टलन डाउ होने पर भी अंशधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें। दो रिंग के बाद कॉल अपनेआप कट जाएगा और एसएमएस के माध्यम से बैलेंस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

पढ़ें :- Health alert: गर्मी में अंडे खाना फायदेमंद या नुकसानदेह? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

एसएमएस (SMS) सेवा

मोबाइल के मैसेज बॉक्स में EPFOHO UAN HIN (हिंदी के लिए) या ENG (अंग्रेजी के लिए) लिखकर 7738299899 पर भेजें।

उमंग ऐप (UMANG App)

इस ऐप में EPFO सर्च करें और Employee Centric Services में जाएं और View Passbook पर क्लिक कर ओटीपी के जरिए अपना बैलेंस देखें।

ईपीएफओ आधिकारिक वेबसाइट

पढ़ें :- EPFO का बड़ा प्लान: अब बिना क्लेम के ही खाते में आएगा PF का पैसा, करोड़ों का लावारिस फंड होगा साफ

इसके सदस्य सीधे passbook.epfindia.gov.in पर जाकर अपने UAN (Universal Account Number) और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करके भी पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।

रिपोर्ट : सुशील कुमार साह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...