1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नवजोत सिंह सिद्धू ने बेटी संग वृंदावन में की पूजा-अर्चना, बोले- आध्यात्मिक शांति के लिए आया हूं

नवजोत सिंह सिद्धू ने बेटी संग वृंदावन में की पूजा-अर्चना, बोले- आध्यात्मिक शांति के लिए आया हूं

पूर्व क्रिकेटर और नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को अपनी बेटी राबिया के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने सिद्धपीठ कात्यायनी देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हवन में भी हिस्सा लिया। मंदिर के पुजारी ने उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और माता के प्रसादी सिंदूर से तिलक किया...

By Harsh Gautam 
Updated Date

वृंदावन: पूर्व क्रिकेटर और नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को अपनी बेटी राबिया के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने सिद्धपीठ कात्यायनी देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हवन में भी हिस्सा लिया। मंदिर के पुजारी ने उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और माता के प्रसादी सिंदूर से तिलक किया। पूजा के बाद सिद्धू कुछ देर मंदिर परिसर में ध्यान लगाकर बैठे रहे। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब आधे घंटे तक मां कात्यायनी की आराधना की।

पढ़ें :- फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर गौरक्षक की ट्रक से कुचलकर मौत, हाईवे पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू के गोले

मंदिर में उनके पहुंचने की खबर मिलते ही मीडिया भी वहां पहुंच गई, लेकिन सिद्धू कैमरों और सवालों से दूरी बनाते नजर आए। उन्होंने ऑफ रिकॉर्ड कहा कि यह दौरा पूरी तरह निजी और आध्यात्मिक है, इसका किसी राजनीतिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है। वह यहां मानसिक शांति और आध्यात्मिक सुकून के लिए आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू अगले दो-तीन दिन वृंदावन में रुक सकते हैं। इस दौरान वह यहां के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन कर सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...