1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पहले बेरोज़गारी के 1-2 महीने में निकाल सकते थे PF, अब करना होगा 1-3 साल तक इंतज़ार…ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

पहले बेरोज़गारी के 1-2 महीने में निकाल सकते थे PF, अब करना होगा 1-3 साल तक इंतज़ार…ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

भविष्य निधि (पीएफ) के नियमों को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओबैसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पीएफ का 25 प्रतिशत जबरदस्ती एक साल तक लॉक कर दिया जा रहा है। यानी बेरोज़गारी में आपको एक साल का इंतज़ार करना होगा और तब भी आप अपना पैसा पूरा नहीं निकाल सकते।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई। भविष्य निधि (पीएफ) के नियमों को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पीएफ का 25 प्रतिशत जबरदस्ती एक साल तक लॉक कर दिया जा रहा है। यानी बेरोज़गारी में आपको एक साल का इंतज़ार करना होगा और तब भी आप अपना पैसा पूरा नहीं निकाल सकते।

पढ़ें :- अंग्रेजों से हमने वोट का हक छीनकर लिया था, आज उसी हक को बचाने के लिए फिर लड़ना पड़ रहा है...पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर खरगे का निशाना

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बेरोज़गारी में सरकार का “बचत उत्सव”: पहले बेरोज़गारी के 1–2 महीने में आप पूरा पीएफ निकाल सकते थे। अब सरकार की “दया” से अपने ही पैसे निकालने के लिए 1–3 साल तक इंतज़ार करना होगा। PF का 25% जबरदस्ती 1 साल तक लॉक।

पढ़ें :- बिहार से शुरु हुआ SIR अब जब दिल्ली में दस्तक दे चुका है, तब सत्ताधीशों को पता चला कि कांग्रेस पहले दिन से इसे खामियों से भरा क्यों कह रही थी: खरगे

मतलब बेरोज़गारी में आपको एक साल का इंतज़ार करना होगा और तब भी आप अपना पैसा पूरा नहीं निकाल सकते। EPFO वैसे भी आपके पैसों का मालिक बना हुआ है: ₹54,658 करोड़ पीएफ “अनक्लेम्ड” पड़ा है। 25–35% पीएफ निकासी आवेदन रिजेक्ट हो जाते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...