1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. UP News : रामपुर में दिव्यांग दलित किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, गांव में भारी तनाव

UP News : रामपुर में दिव्यांग दलित किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, गांव में भारी तनाव

यूपी के रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसके बाद गांव में तनावपूर्ण माहाैल बन गया है। अफसरों के हरकत में आने के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

रामपुर। यूपी के रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसके बाद गांव में तनावपूर्ण माहाैल बन गया है। अफसरों के हरकत में आने के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पढ़ें :- UP News : बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के एक से दूसरे जिले में होंगे तबादले, आदेश जारी

आरोप है कि गांव का ही रहने वाला साबिर बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे दिव्यांग किशोरी के घर में घुस गया। इसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष और दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग कार्रवाई की मांग को लेकर एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों को शांत कराया। साथ ही पुलिस पीड़िता और उसकी मां को साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार हो गया। उसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...