1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बेटी के अफेयर से परेशान पिता ने उसकी हत्या कर, शव बाइक मे बांधकर ले गया, खेत में दफना गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी

बेटी के अफेयर से परेशान पिता ने उसकी हत्या कर, शव बाइक मे बांधकर ले गया, खेत में दफना गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी

आरोपी ने पूछताछ में बताया ​कि उसकी बेटी का पड़ोस मे रहने वाले युवक के साथ एक वर्ष से प्रेम—प्रसंग चल रहा था। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी और उससे शादी करने की जिद में अड़ी रही। ए​क एक हफ्ते से उसने खाना छोड़ दिया था। उसने 17 मई यानी रविवार को तेजाब पीकर सुसाइड करने की कोशिश भी की थी। पर आरोपी उसे अस्पताल ले जाने के बजाए उसे कमरे में बंद...

By Harsh 
Updated Date

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली और मन को झंझोर देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर बाइक में लादकर खेत में पहुंचा। एक गहरा गड्ढढा खोदकर बेटी की लाश दफनाकर वापस घर आ गया और आराम से सोने लगा। सुबह उठकर आरोपी बेटी को ढूंढने का नाटक करने लगा और पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। पिता के बेतुकी बयानों से जब पुलिस को शक हुआ तो आरोपी से शख्ती पूछताछ की और उसने अपना जुल्म कबूल लिया।

पढ़ें :- मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खास तैयारी, इस बार 5 लाख की ‘पंचरत्नी पोशाक’ पहनेंगे ठाकुर जी

घटना गांव जरारा की है जहां आरोपी पूरन (45) अपने परिवार पत्नी राजकुमारी (40), 2 बेटे समीर (12), सागर (14) और बेटी शिवानी के साथ रहता है। पड़ोस में रहने वाले युवक से शिवानी का अफेयर था। आरोपी के समझाने पर भी जब बेटी नहीं ​मानी ​तो मान—सम्मान के लिए उसने अपने बेटी की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया ​कि उसकी बेटी का पड़ोस मे रहने वाले युवक के साथ एक वर्ष से प्रेम—प्रसंग चल रहा था। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी और उससे शादी करने की जिद में अड़ी रही।  एक हफ्ते से उसने खाना छोड़ दिया था। उसने 17 मई यानी रविवार को तेजाब पीकर सुसाइड करने की कोशिश भी की थी। पर आरोपी उसे अस्पताल ले जाने के बजाए उसे कमरे में बंद कर दिया था। जब सब सो गए तो कमरे में जाकर बेटी का गला घोंटकर मार डाला। मंगलवार तड़के रस्सी के सहारे बाइक के बांधकर, एक किलोमीटर दूर टप्पल के रहने वाले रामकौर के खेत में पांच फीट गहरा गड्‌ढा खोदकर उसे दफना दिया।

फिलहाल पुलिस लड़की की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर ली है। आरोपी की निशानदेही से शव को खेत से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा ने बताया बेटी के अफेयर के करण पिता ने उसकी हत्या कर दी। आगे की कार्यवाही जारी है।

पढ़ें :- IAS से मोहभंग या कोई बड़ी वजह, आखिर एक के बाद एक अफसर क्यों छोड़ रहे नौकरी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...