1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा, कहा-दुनिया की सबसे बड़ी 100 कंपनियों की सूची में अब भारत की कोई भी कंपनी नहीं बची

अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा, कहा-दुनिया की सबसे बड़ी 100 कंपनियों की सूची में अब भारत की कोई भी कंपनी नहीं बची

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, समाचार : दुनिया की सबसे बड़ी 100 कंपनियों की सूची में अब भारत की कोई भी कंपनी नहीं बची है। ये है भाजपा की भ्रष्टाचारी आर्थिक नीतियों का दुष्प्रभाव। भाजपा की कमीशनख़ोरी ने हर कंपनी को कमज़ोर किया है, जिसकी वजह से कच्चे माल से लेकर तैयार माल तक कृषि और औद्योगिक उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, इससे भारत की मैन्यूफ़ैक्चरिंग, शेयर-बुलियन मार्केट, बैंक, बीमा, मार्केटिंग, मैनेजमेंट, IT-सॉफ्टवेयर, ट्रांसपोर्टेशन, MSME, FMCG, टेक्सटाइल्स, हेल्थकेयर, लाइफ़स्टाइल, कम्युनिकेशन, ट्रेडिंग और सर्विस सेक्टर सब बर्बादी की कगार पर आकर खड़े हो गये हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लंबे समय बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब दुनिया की टॉप 100 लिस्टेड कंपनियों में कोई भी भारतीय कंपनी शामिल नहीं है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, विदेशी कंपनियों द्वारा भाजपा को एकमुश्त कमीशन देने की गुप्त योजना के कारण ही छोटे दुकानदार मारे गये हैं। इधर सुनार मारे जा रहे हैं तो ऑनलाइन की मार से मेडिकल शॉप्स और किराने की दुकान तक बंद होनी शुरू हो चुकी हैं।

पढ़ें :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर अब अखिलेश यादव ने किया पोस्ट, लिखा ‘BJP बनाम CJP’

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, समाचार : दुनिया की सबसे बड़ी 100 कंपनियों की सूची में अब भारत की कोई भी कंपनी नहीं बची है। ये है भाजपा की भ्रष्टाचारी आर्थिक नीतियों का दुष्प्रभाव। भाजपा की कमीशनख़ोरी ने हर कंपनी को कमज़ोर किया है, जिसकी वजह से कच्चे माल से लेकर तैयार माल तक कृषि और औद्योगिक उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, इससे भारत की मैन्यूफ़ैक्चरिंग, शेयर-बुलियन मार्केट, बैंक, बीमा, मार्केटिंग, मैनेजमेंट, IT-सॉफ्टवेयर, ट्रांसपोर्टेशन, MSME, FMCG, टेक्सटाइल्स, हेल्थकेयर, लाइफ़स्टाइल, कम्युनिकेशन, ट्रेडिंग और सर्विस सेक्टर सब बर्बादी की कगार पर आकर खड़े हो गये हैं। विदेशी कंपनियों द्वारा भाजपा को एकमुश्त कमीशन देने की गुप्त योजना के कारण ही छोटे दुकानदार मारे गये हैं। इधर सुनार मारे जा रहे हैं तो ऑनलाइन की मार से मेडिकल शॉप्स और किराने की दुकान तक बंद होनी शुरू हो चुकी हैं। इन सबकी केवल एक वजह है और वह है भाजपा की भ्रष्टाचारी नीतियां।

उन्होंने आगे लिखा, भाजपा की कमीशनख़ोरी से ही महंगाई बढ़ी, जिससे बाज़ार में मांग घटी और मंदी का दौर आया, इससे उत्पादन घटा, लोगों की छँटनी हुई और पिछसे दस सालों में बढ़ी बेतहाशा बेरोज़गारी बेलगाम हो गयी। सरकारी नौकरियां दी नहीं गईं, इससे कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। रूपया डॉलर के मुक़ाबले पाताल की ओर चल पड़ा। निर्यात को गलत विदेश नीति की वजह से ज़बरदस्त नुक़सान हुआ और आयात करने के लिए विदेशी मुद्रा बची नहीं। गैस की क़िल्लत और महंगाई व पेट्रोल-डीज़ल के लगातार बढ़ते दामों ने हर वस्तु-सेवा महंगी कर दी। अफ़सरशाही और जीएसटी के भ्रष्टाचार ने रही सही कसर पूरी कर दी है। भाजपा सरकार दूसरों को संयम बरतने का प्रवचन देकर विदेशभ्रमण पर निकल गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...