1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Indian Celebrity Weddings: इन भारतीय सेलिब्रिटी दुल्हनों ने भारी-भरकम दिखावे को छोड़, विरासत और सादगी से रचा इतिहास

Indian Celebrity Weddings: इन भारतीय सेलिब्रिटी दुल्हनों ने भारी-भरकम दिखावे को छोड़, विरासत और सादगी से रचा इतिहास

भारतीय शादियों का बिग फैट अंदाज़ इतना आम हो गया है कि अब, सब कुछ एक जैसा लगने लगा है। इन शादियों में भारी लहंगे, महंगे वेन्यू और चमक-दमक का ओवरडोज, ये सब कुछ देखने में भव्य तो लगता है, लेकिन अलग बिल्कुल नहीं। ऐसे में कुछ कपल्स ने इस ट्रेंड से हटकर अपनी शादी को खास बनाने का एक अलग रास्ता अपनाया।

By Sushil Sah 
Updated Date

Bollywood Wedding Style: आजकल की शादियों में यदि फैशन पर एक नजर डालें तो इसका ट्रेंड काफी तेजी से बदल रहा है। तो आइए आपको बताते है उन पांच मशहूर सेलिब्रिटीज की जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने सादगी और विरासत की झलक अपनी शादी के दौरान पेश किया था।

पढ़ें :- शेख हसीना की वतन वापसी को 'लड़ने के बजाय घाव भरने के मौके' के तौर पर देखा जाना चाहिए : मोहिबुल हसन चौधरी

भारतीय शादियों का बिग फैट अंदाज़ इतना आम हो गया है कि अब, सब कुछ एक जैसा लगने लगा है। इन शादियों में भारी लहंगे, महंगे वेन्यू और चमक-दमक का ओवरडोज, ये सब कुछ देखने में भव्य तो लगता है, लेकिन अलग बिल्कुल नहीं। ऐसे में कुछ कपल्स ने इस ट्रेंड से हटकर अपनी शादी को खास बनाने का एक अलग रास्ता अपनाया।

इन जोड़ियों की शादियों में फोकस सिर्फ दिखावा करने के बजाय विरासत, टेक्सटाइल और असली स्टाइल पर रहा। क्योंकि यहां पर आउटफिट फैशन के अलावा एक कहानी और संस्कृति का हिस्सा था। इसी वजह के कारण इन शादियों को आज भी लोगों के बीच याद किया जाता है।

इसका ​सबसे बेहतरीन उदाहरण है करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी। इस शादी में करीना ने अपनी सास की 1939 की शरारा पहनी थी, जिसे रितु शर्मा ने नए अंदाज में तैयार किया था। और यह लुक दर्शाता है कि असली रॉयल्टी विरासत में मिलती हैं न की खरीदने से।

पढ़ें :- तख्तापलट के दो साल पूरे होने पर बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का दिल्ली से पहला Live संबोधन, बोलते-बोलते रो पड़ीं...

इसके अलावा यदि हम बात करें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बारे में तो उन्होंने भी ट्रेंड से हटकर चुनाव किया था। दीपिका कांचीवरम साड़ी पहनी थी जो उनकी मां ने उन्हें ताहफे में दिया था। यह ब्राइडल लुक के साथ—साथ संस्कृति को सम्मान देने वाला स्टेटमेंट भी था।

यदि कोई शादी ब्राइडल फैशन का ट्रेंड बदलने का काम किया तो वह थी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी। उस समय का सबसे नया इस्तेमाल था सब्यसाची लहंगा जिसने वेडिंग फैशन को एक नया लुक दे दिया।

यदि हम बात करें कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की तो उन्होंने अपनी शादी में यूरोपियन आर्ट और इंडियन एलिगेंस का तालमेल दिखाया था। इसमें कियारा का ओम्ब्रे पिंक लहंगा और एमराल्ड ज्वेलरी ने एक ग्लोबल स्टाइल स्टेटमेंट सेट किया।

पढ़ें :- बिना पेड़-लकड़ी के निर्मित ईको-फ्रेंडली 'कॉपियो' कॉपियर पेपर लॉन्च, सीएम योगी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की मूल भावना धरातल पर साकार

वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पूरी तरह सादगी को चुनकर ये साबित कर दिया कि असली खूबसूरती सादगी में भी होती है। आलिया की शादी आइवरी साड़ी में बिल्कुल साधारण तरीके से घर की बालकनी में ही हुई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...