1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. KKR से जरा संभलकर आरसीबी, 2023 से रिकॉर्ड हैं बेहद खराब!

KKR से जरा संभलकर आरसीबी, 2023 से रिकॉर्ड हैं बेहद खराब!

RCB vs KKR Match Preview : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आज एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम उतरने वाली है। जहां उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुक़ाबले में दो विकेट से जीत मिली थी। बुधवार शाम खेले जाने वाले इस मुकाबले में गतविजेता टीम के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम होगी। जिसने पिछले चार में जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। ऐसे में आरसीबी को इस टीम से सावधान रहने की जरूरत है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Jio के 10वें Birthday पर Brands की धूम! Swiggy, KKR और Prime Video ने अपने अंदाज में दी बधाई

दरअसल, आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की स्थिति अभी भी रोमांचक बनी हुई है, क्योंकि दस में से आठ टीमें अभी भी अगले स्टेज की दौड़ में हैं। ऐसे में किसी भी टीम के लिए एक भी हार भारी पड़ सकती है। वहीं, केकेआर के खिलाफ आरसीबी का रिकॉर्ड बेहद चिंताजनक है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में केकेआर को आरसीबी पर 20-15 की बढ़त हासिल है। 2023 के बाद से, केकेआर ने चार बार जीत दर्ज की है और आरसीबी के खिलाफ उसे सिर्फ़ एक बार हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के पिछले मैचों की बात करें तो केकेआर ने जबर्दस्त वापसी की है, जबकि आरसीबी की गाड़ी अपने रास्ते थोड़ा भटक चुकी है। भले ही उन्होंने पिछले मैच में जीत दर्ज की हो।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...