1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. वनडे सीरीज से पहले हार्दिक-रोहित की फिटनेस पर फंसा पेंच, टीम में चुने जाने के बाद भी COE में देना होगा टेस्ट

वनडे सीरीज से पहले हार्दिक-रोहित की फिटनेस पर फंसा पेंच, टीम में चुने जाने के बाद भी COE में देना होगा टेस्ट

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी 13 जून से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान तो हो चुका है, लेकिन स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के खेलने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है...

By Harsh 
Updated Date

IND vs AFG ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी 13 जून से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान तो हो चुका है, लेकिन स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के खेलने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ कर दिया है कि इन दोनों दिग्गजों को अंतिम एकादश में शामिल होने से पहले बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से ग्रीन सिग्नल लेना होगा।

पढ़ें :- AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दूसरे टेस्ट में जबरदस्त पलटवार, बांग्लादेशी टीम को 64 रनों पर किया ढेर

हार्दिक को गुजारना होगा एक हफ्ता, रोहित की फिटनेस पर भी नजर

IPL 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए हार्दिक पंड्या पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके कारण वह कुछ मैचों से बाहर भी रहे। हार्दिक 2 जून को ही बेंगलुरु पहुंच चुके हैं, जहां उन्हें करीब एक सप्ताह तक कठिन फिटनेस ड्रिल और फिजिकल असेसमेंट से गुजरना होगा। डॉक्टरों और ट्रेनर्स की हरी झंडी मिलने के बाद ही वे मैदान पर उतर पाएंगे। हार्दिक ने अपना आखिरी वनडे पिछले साल ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में खेला था।

दूसरी ओर, रोहित शर्मा भी आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान दिखे थे, जिसके चलते बीसीसीआई ने उन्हें भी COE में रिपोर्ट करने को कहा है। हालांकि मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने का दावा है कि रोहित अब सौ प्रतिशत फिट हैं और आईपीएल में उनका इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल होना महज एक रणनीतिक फैसला था न कि फिटनेस की मजबूरी।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस युवा और अनुभवी मिक्स टीम के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे 13 जून को धर्मशाला में, दूसरा 17 जून को लखनऊ में और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। अगर हार्दिक और रोहित समय पर फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं, तो भारतीय टीम को मध्यक्रम और ओपनिंग में जबरदस्त मजबूती मिलेगी।

पढ़ें :- वित्तीय संकट के चलते नही होगा बांग्लादेश ​प्रीमियर लीग, बोर्ड ने कहा पिछले दो सीसन में 40 करोड़ का नुकसान

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...