Theft at Raveena Tandon's House : मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रवीना टंडन के परिवार से जुड़ी एक 47 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिस पर रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन के घर से करीब 25 लाख रुपये की गोल्ड जूलरी और महंगी घड़ियां चुराने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला टंडन परिवार के साथ कुछ साल पहले ही जुड़ी हुई थी। उसने परिवार का भरोसा जीतने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया।
Theft at Raveena Tandon’s House : मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रवीना टंडन के परिवार से जुड़ी एक 47 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिस पर रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन के घर से करीब 25 लाख रुपये की गोल्ड जूलरी और महंगी घड़ियां चुराने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला टंडन परिवार के साथ कुछ साल पहले ही जुड़ी हुई थी। उसने परिवार का भरोसा जीतने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है, उस पर आरोप है कि महिला ने परिवार के जुहू स्थित घर का लॉकर तोड़कर उसने वीना टंडन के सोने और हीरे के गहने और रवीना के भाई (फिल्म निर्माता राजीव टंडन) की दो महंगी घड़ियां चुरा लीं। राजीव टंडन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, परिवार को 2 अक्टूबर को चोरी का पता तब चला जब उन्होंने दशहरा त्योहार से पहले लॉकर खोलकर देखा। उन्हें पता चला कि लॉकर तोड़ा गया था और गायब हुए सामान में सोने की चूड़ियां, हार, अंगूठियां, झुमके, हीरे जड़ा मंगलसूत्र और हीरे के कई गहने शामिल थे। जूलरी की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई।
यह महिला साल 2020 से ही टंडन परिवार के साथ जुड़ी हुई थी और एक्ट्रेस की मां वीना टंडन की देखभाल में मदद करने के लिए लगातार घर आया-जाया करती थीं। शुरुआत में टंडन परिवार ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने चोरी के आरोपों से साफ इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस में शिकायत के बाद मामले की जांच से सच्चाई सामने आयी। पुलिस की जांच के दौरान महिला के पास से घड़ियां बरामद हुईं। कथित तौर पर आरोपी महिला ने परिवार को गहने किसी और को दे दिए हैं और उसने आश्वासन दिया कि वह गहने और बाकी सामान वह वापस लौटा देगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।