1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bollywood controversy: ‘डॉन 3’ विवाद में सबसे बड़ा मोड़, FWICE के फरमान के खिलाफ बॉम्बे कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल

Bollywood controversy: ‘डॉन 3’ विवाद में सबसे बड़ा मोड़, FWICE के फरमान के खिलाफ बॉम्बे कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल

'डॉन 3' विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल बॉम्बे कोर्ट पहुंचे और Federation of Western India Cine Employees के फरमान को चुनौती भी दिया। रणवीर सिंह और फिल्ममेकर फरहान अख्तर के बीच फिल्म 'डॉन 3' को लेकर जारी विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल चुका है।

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। ‘डॉन 3’ विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल बॉम्बे कोर्ट पहुंचे और Federation of Western India Cine Employees के फरमान को चुनौती भी दिया। रणवीर सिंह और फिल्ममेकर फरहान अख्तर के बीच फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर जारी विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल चुका है। दिग्गज निर्माता टीपी अग्रवाल ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए ‘असहयोग निर्देश’ (Non-Cooperation Order) के विरोध में मुंबई के दिंडोशी सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

पढ़ें :- Entertainment Breaking News: सुष्मिता सेन को 'गोल्ड डिगर' कहने वालों को ललित मोदी का मुंहतोड़ जवाब, खोला 4 साल पुराना राज!

मुख्य कानूनी तर्क

पूर्व Indian Motion Picture Producers’ Association अध्यक्ष टीपी अग्रवाल ने अपनी याचिका में कहा है कि किसी भी ट्रेड बॉडी या संस्था के पास किसी कलाकार पर बैन लगाने या दूसरों को उसके साथ काम न करने का निर्देश देने का कानूनी अधिकार नहीं है। हांलाकि, कोर्ट ने इस मामले में FWICE और IMPPA को नोटिस जारी कर दिया है। रणवीर के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने से हुए नुकसान के लिए फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 45 करोड़ रुपये का मुकदमा किया है। खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह द्वारा दिया गया पैच-अप ऑफर (जिसमें फरहान या जोया अख्तर की अगली फिल्म में काम करने का प्रस्ताव शामिल था) मेकर्स द्वारा पूरी तरह खारिज कर दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...