1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bada Mangal 2026 :  ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल पर करें हनुमान जी की पूजा,मारुतिनंदन को दीपदान से करें प्रसन्न ​

Bada Mangal 2026 :  ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल पर करें हनुमान जी की पूजा,मारुतिनंदन को दीपदान से करें प्रसन्न ​

हनुमान जी को राम जी की कृपा प्राप्त है। माता सीता ने हनुमान जी को अजर अमर होने का वरदान दिया है। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bada Mangal 2026 : हनुमान जी को राम जी की कृपा प्राप्त है। माता सीता ने हनुमान जी को अजर अमर होने का वरदान दिया है। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस बार अधिक मास लगने की वजह से आठ बड़े मंगल पड़ रहे हैं। आज पांचवा बड़ा मंगल है। आज मंदिरों पर हनुमान जी पूजा हो रही है। आज के दिन हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए केसरीनंदन हनुमान जी की पंचोपचार, दशोपचार, और षोडशोपचार पूजा की जाती है।

पढ़ें :- Bada Mangal 2026 : महाबली हनुमान को चौथे बड़ा मंगल पर इस उपाय से करें प्रसन्न ? हनुमत कृपा बरसती है

पौराणिक ग्रंथों के अनुसर, हनुमत साधना के दौरान गुड़, घी और गेहूं की रोटी का चूरमा, मोतीचूर का लड्डू, नारियल और मौसमी फल अर्पित करना चाहिए. सभी प्रकार के भोग में चूरमा का भोग उत्तम है, जिसका उपयोग आप मंगलवार व्रत में एक समय प्रसाद के लिए भी कर सकते हैं।

हनुमानजी का आशीर्वाद पाने के लिए साधक को उनके सबसे सरल और शीघ्र ही सिद्ध होने वाले मंत्र ‘ॐ हं हनुमते नमः’ का अधिक से अधिक जप करना चाहिए।

बाल्मीकि जी के अनुसार हनुमान जी के पास हर रोग का इलाज हैं।
राम रसायन तुमरे पासा
सदा रहो रघुपति के दासा
यानि राम रूपी औषधि हैं हनुमान जी के पास उसे औसधि को छोड़ सब मांगते हैं।

पढ़ें :- Jyeshtha Bada Mangal 2026 : ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल आज, संकटमोचन हर लेंगे सारे दुख, कर लें यह एक महाउपाय
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...