1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Serie :  सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 सीरीज़ लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन ,  जानें कैमरा और डिस्प्ले

Samsung Galaxy Z Fold 8 Serie :  सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 सीरीज़ लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन ,  जानें कैमरा और डिस्प्ले

दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग अपनी अगली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है। क्योंकि कंपनी के तीन नए फोल्डेबल डिवाइस चीन की CMIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Samsung Galaxy Z Fold 8 Series :  दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग अपनी अगली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है। क्योंकि कंपनी के तीन नए फोल्डेबल डिवाइस चीन की CMIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं। माना जा रहा है कि इनमें Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 और नया Galaxy Z Fold Wide मॉडल शामिल हो सकता है। इसके साथ ही आगामी Wide Fold Phone की जानकारी सोशल मीडिया पर भी सामने आई है। जिसमें डिजाइन दिखाया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

पढ़ें :- टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा उलटफेर, नए ग्राहकों की रेस में एयरटेल ने जियो को पछाड़ा

सामने आए तीन मॉडल
खबरों के मुताबिक SM-F7760 मॉडल नंबर वाला डिवाइस Samsung Galaxy Z Flip 8 हो सकता है। जबकि SM-F9670 मॉडल नंबर को Galaxy Z Fold 8 से जोड़ा जा रहा है। वहीं, तीसरा मॉडल नंबर SM-F7910 सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसे कथित तौर पर Galaxy Z Fold Wide कहा गया है।

डिजाइन लीक
Galaxy Z Fold Wide को लेकर नया बताया गया है कि इसमें 7.6 इंच की इनर फोल्डिंग स्क्रीन मिल सकती है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 4:3 हो सकता है। मौजूदा Galaxy Fold सीरीज की तुलना में यह डिजाइन ज्यादा चौड़ा और कम लंबा दिखाई दे सकता है।

डिस्प्ले

सैमसंग फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में लगातार सुधार कर रही है। उम्मीद है कि नई सीरीज में:

पढ़ें :- Realme P4R 5G :  रियलमी पी4आर 5जी बड़ी बैटरी के साथ मचा सकता है धमाल , जानें कीमत और फीचर्स

कम दिखाई देने वाली डिस्प्ले क्रीज
ज्यादा ब्राइटनेस
बेहतर रिफ्रेश रेट
मजबूत अल्ट्रा-थिन ग्लास प्रोटेक्शन
जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

कैमरा
Galaxy Z Fold 8 Ultra में फ्लैगशिप Camera Setup मिलने की चर्चा है। कंपनी अपने Premium Foldable Smartphone को कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में भी पारंपरिक फ्लैगशिप डिवाइस के बराबर लाने की कोशिश कर सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...