1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. CM सम्राट ने अपने कारकेड में वाहनों की संख्या घटाई, मंत्रियों और अधिकारियों से पेट्रोल-डीजल के बचत की अपील

CM सम्राट ने अपने कारकेड में वाहनों की संख्या घटाई, मंत्रियों और अधिकारियों से पेट्रोल-डीजल के बचत की अपील

Saving Petrol and Diesel : पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में तनाव को देखते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल की अपील की थी। जिसके बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने काफिले से वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने कारकेड में वाहनों की कम करने की बात कही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मोदी सरकार जबावदेही से पीछे हटी, NEET और CBSE परीक्षा प्रक्रिया में शर्मनाक लापरवाही से लाखों छात्रों और अभिभावकों का टूटा भरोसा : राहुल गांधी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ” आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने डीजल, पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की अपील की है। इसे लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या कम अथवा न्यूनतम करने का निर्णय लिया है। माननीय मंत्री गण, निगम बोर्ड के माननीय अध्यक्ष गण एवं सदस्य गण, सभी पदाधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि गण से बिना अतिरिक्त वाहन के सार्वजनिक कार्यक्रमों में आने की अपील की गई है।”

बिहार के मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “राज्य की जनता से मेट्रो, बस, ऑटो अथवा अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग पर जोर देने का आग्रह किया गया है। राज्य सरकार के सभी विभागों को सभी प्रकार के कॉन्फ्रेंस अथवा सरकारी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में संचालित होने वाले कैंटीन में पाम ऑयल के कम से कम प्रयोग का निर्देश दिया गया है। सरकारी तथा निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है। सप्ताह में एक दिन सभी लोगों से ‘नो व्हीकल डे’ के आयोजन का आग्रह किया गया है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...