समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रीतक यादव की आज सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। 38 साल के प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को घर पर लाया गया है।
Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रीतक यादव की आज सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। 38 साल के प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को घर पर लाया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो जाएगा कि मौत का कारण क्या है? वहीं, इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी सोशल मीडिया पर उठ रहे हैं।
बता दें कि, यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव दिल्ली से लखनऊ पहुंच गई हैं। अपर्णा सोमनाथ मंदिर गई थीं और रात में दिल्ली में रुकी थीं। पति के निधन की खबर सुनकर दिल्ली से निकलीं अपर्णा लखनऊ में अपने घर पहुंच गई हैं। वहीं, प्रतीक यादव के शव को अब विक्रमादित्य रोड स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि, प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा।
सीएम योगी भी पहुंचे अपर्णा यादव के घर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 3:00 बजे अपर्णा यादव के आवास पर पहुचेंगे। आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अपर्णा के घर के बाद लोगों और समर्थकों का जमावड़ा हो गया है। इसके साथ ही, परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।
राजनीति से दूर थे प्रतीक
बता दें कि, प्रती यादव राजनीति से दूर थे और वो अपना रियल एस्टेट का बिजनेस करते थे। बताया जा रहा है कि,तीन दिन पहले भी उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायबिटीज, बीपी, सांस फूलने के साथ-साथ फेफड़ा में खून जमने की शिकायत भी थी।
शिवपाल, धर्मेंद्र और डिंपल यादव समेत अन्य लोग पहुंचे
अर्पणा यादव के घर पर शिवपाल यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के अन्य लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, इनके परिचित ओर समर्थक बड़ी संख्या में घर के बाहर मौजूद हैं।