1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. NEET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द, एनटीए ने जारी किया हेल्‍पलाइन नंबर

NEET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द, एनटीए ने जारी किया हेल्‍पलाइन नंबर

नीट परीक्षा रद्द (NEET Exam Cancelled) करने के बाद एनटीए ने उम्‍मीदवारों के लिए हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है। एनटीए (NTA) ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से रिक्‍वेस्‍ट की है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट या ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नीट परीक्षा रद्द (NEET Exam Cancelled) करने के बाद एनटीए ने उम्‍मीदवारों के लिए हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है। एनटीए (NTA) ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से रिक्‍वेस्‍ट की है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट या ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें। एनटीए (NTA) ने कहा  कि उम्मीदवार या पेरेंट्स किसी भी तरह की मदद के लिए हेल्पलाइन neet-ug@nta.ac.in और 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

पढ़ें :- NEET सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, NTA ऑफिस जाकर खुद जांच सकती है अदालत

NTA की ओर से कहा गया है कि NEET UG 2026 की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। इसकी नई तारीखों का ऐलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस के जरिए किया जाएगा। एजेंसी ने माना कि दोबारा परीक्षा से छात्रों और अभिभावकों को परेशानी होगी, लेकिन किसी संदिग्ध परीक्षा के आधार पर आगे बढ़ना भविष्य में और बड़ा नुकसान कर सकता था।

नीट पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई

 NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद राजस्थान में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। जयपुर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कथित पेपर लीक मामले में अविनाश लांबा और मनीष यादव को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एसओजी (SOG)  दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और संभावना है कि कई अहम सुराग मिल सकते हैं। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि पेपर किस नेटवर्क के जरिए लीक हुआ और इसमें कितने लोग शामिल थे।

पढ़ें :- UGC-NET की तीन परीक्षाएं रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी, कहा-मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने अभी क्या किया है?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...