1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Maruti Suzuki SUV : डीलरशिप पर पहुंचा मारुति सुजुकी एसयूवी का बेस वेरिएंट, जानें फीचर्स और कीमत

Maruti Suzuki SUV : डीलरशिप पर पहुंचा मारुति सुजुकी एसयूवी का बेस वेरिएंट, जानें फीचर्स और कीमत

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVITARA का बेस वेरिएंट अब डीलरशिप पर पहुंचने लगा है। वीडियो में इस एसयूवी का Delta बेस मॉडल को दिखाया गया है। वीडियो में कार का शानदार सिल्वर कलर देखने को मिला, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maruti Suzuki SUV : मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVITARA का बेस वेरिएंट अब डीलरशिप पर पहुंचने लगा है। वीडियो में इस एसयूवी का Delta बेस मॉडल को दिखाया गया है। वीडियो में कार का शानदार सिल्वर कलर देखने को मिला, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं कलर की बात करें तो कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कुल 10 रंगों में लॉन्च करने वाली है। इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है, हालांकि इसमें बैटरी EMI अलग से देनी होगी।

पढ़ें :- TVS Ntorq 125 : टीवीएस ने लॉन्च किया एनटॉर्क 125', जानें इंजन और कीमत

कई बार देरी के बाद, मारुति सुजुकी ने आखिरकार इस साल फरवरी में अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार, e Vitara की कीमतों की घोषणा कर दी। इस मॉडल की कीमत BaaS प्रोग्राम के तहत 10.99 लाख रुपये और सीधे खरीदने की योजना के तहत 15.99 लाख रुपये रखी गई है।

Maruti Suzuki eVITARA के बेस Delta वेरिएंट में 48.8 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 440 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं इसके बड़े वेरिएंट में 61.1 kWh की बैटरी मिलेगी, जिसकी रेंज करीब 543 किलोमीटर बताई जा रही है। सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग, ABS, EBD, ESP, टायर प्रेशर मॉनिटर और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह नई इलेक्ट्रिक एमपीवी Kia Carens Clavis EV को टक्कर दे सकती है। इसमें भी बड़ी बैटरी और लंबी रेंज मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Suzuki Hydrogen Swift : सुज़ुकी ने दिखाई हाइड्रोजन स्विफ़्ट की झलक , जानें लॉन्च को लेकर क्या है प्लान?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...