1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. धर्मा प्रोडक्शन की ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और ड्रामे से भरी दिखी अनन्या-लक्ष्य की कहानी

धर्मा प्रोडक्शन की ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और ड्रामे से भरी दिखी अनन्या-लक्ष्य की कहानी

हालांकि ट्रेलर में कहानी कुछ हद तक जानी-पहचानी लगती है। इसमें वही पारंपरिक लव स्टोरी वाला फॉर्मूला नजर आता है, जिसे दर्शक कई फिल्मों में पहले भी देख चुके हैं। फिल्म का फोकस पूरी तरह लीड जोड़ी पर रखा गया है और बाकी किरदार ट्रेलर में ज्यादा दिखाई नहीं देते। अनन्या पांडे अपने पुराने रोमांटिक किरदारों जैसी ही वाइब देती नजर आती हैं, जबकि लक्ष्य लालवानी पहली बार पूरी तरह रोमांटिक हीरो...

By Harsh 
Updated Date

bollywood:  चांद मेरा दिल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। करीब तीन मिनट के ट्रेलर में दोनों के बीच प्यार, तकरार और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलता है। ट्रेलर की शुरुआत एक रोमांटिक माहौल से होती है, जहां दोनों किरदार एक-दूसरे के करीब नजर आते हैं। लेकिन कहानी आगे बढ़ते ही रिश्ते में गलतफहमियां और झगड़े शुरू हो जाते हैं। पूरे ट्रेलर में प्यार, ब्रेकअप, इमोशनल सीन और रिश्तों की उलझन को दिखाया गया है।

पढ़ें :- भारत में एक दिन पहले दस्तक दे सकती है विजय की ‘जन नायकन’, रिलीज डेट को लेकर बढ़ी हलचल

हालांकि ट्रेलर में कहानी कुछ हद तक जानी-पहचानी लगती है। इसमें वही पारंपरिक लव स्टोरी वाला फॉर्मूला नजर आता है, जिसे दर्शक कई फिल्मों में पहले भी देख चुके हैं। फिल्म का फोकस पूरी तरह लीड जोड़ी पर रखा गया है और बाकी किरदार ट्रेलर में ज्यादा दिखाई नहीं देते। अनन्या पांडे अपने पुराने रोमांटिक किरदारों जैसी ही वाइब देती नजर आती हैं, जबकि लक्ष्य लालवानी पहली बार पूरी तरह रोमांटिक हीरो के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। कुछ इमोशनल और गुस्से वाले सीन में उनकी परफॉर्मेंस थोड़ी कमजोर महसूस होती है, लेकिन स्क्रीन प्रेजेंस अच्छी दिखाई देती है।

फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जबकि इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का टाइटल ट्रैक पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ‘सैयारा’ फेम सिंगर फ​हीम अबदुल्ला ने इसे अपनी आवाज दी है। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...