1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. शादी के 4 साल बाद अलग हुए मौनी राय और सूरज नांबियार, बयान जारी कर तोड़ी चुप्पी

शादी के 4 साल बाद अलग हुए मौनी राय और सूरज नांबियार, बयान जारी कर तोड़ी चुप्पी

जॉइंट स्टेटमेंट में कपल ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की अफवाहें और मनगढ़ंत बातें फैलाई जा रही थीं, जो सच्चाई से काफी अलग हैं। उन्होंने लिखा कि काफी सोच-विचार और बदलती प्राथमिकताओं के बाद दोनों ने सम्मान और समझदारी के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया है..

By Harsh 
Updated Date

bollywood updates:  टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौनी राय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर चल रही तलाक की चर्चाओं पर अब खुद कपल ने प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर साफ किया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। अब इन अटकलों के बीच मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात लोगों तक पहुंचाई।

पढ़ें :- Bollywood Controversy: कंगना रनौत ने किसे कहा ‘सस्ती कॉपी’? सोशल मीडिया पर जमकर निकाली भड़ास

“निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल”

जॉइंट स्टेटमेंट में कपल ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की अफवाहें और मनगढ़ंत बातें फैलाई जा रही थीं, जो सच्चाई से काफी अलग हैं। उन्होंने लिखा कि काफी सोच-विचार और बदलती प्राथमिकताओं के बाद दोनों ने सम्मान और समझदारी के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। दोनों ने यह भी कहा कि वे इस कठिन दौर को निजी तरीके से संभालना चाहते हैं और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। कपल ने अपने फैंस और करीबियों का समर्थन के लिए धन्यवाद भी किया।

 

पढ़ें :- नई दिल्ली। सलमान खान के जिम में अचानक लगी भीषण आग! मची अफरा-तफरी

दोस्ती बनाए रखने की कोशिश

मौनी और सूरज ने अपने बयान में कहा कि भले ही उन्होंने अलग होने का फैसला लिया हो, लेकिन वे अपनी दोस्ती और आपसी सम्मान को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। निगेटिव कमेंट्स और ट्रोलिंग से बचने के लिए उन्होंने पोस्ट का कमेंट सेक्शन भी बंद रखा।

2024 से बढ़ी थीं चर्चाएं

दोनों ने साल 2022 में शादी की थी। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने गोवा में पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह किया था। हालांकि पिछले कुछ महीनों से उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी नोटिस किया था कि 2024 के बाद से मौनी ने पति सूरज के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की। इसी दौरान सूरज पर धोखा देने जैसे आरोपों की बातें भी इंटरनेट पर वायरल हुईं। हालांकि कपल ने लंबे समय तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब आखिरकार दोनों ने सामने आकर अपने रिश्ते को लेकर स्थिति साफ कर दी है।

पढ़ें :- ‘धुरंधर’ की आयशा खान की गुपचुप सगाई वाली खबरों ने मचाई हलचल? कौन है ये मिस्ट्री मैन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...