1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Creta Discount :  हुंडई क्रेटा के वेरिएंट्स मिल रहा भारी डिस्काउंट ,  जानें मॉडल और कीमत

Hyundai Creta Discount :  हुंडई क्रेटा के वेरिएंट्स मिल रहा भारी डिस्काउंट ,  जानें मॉडल और कीमत

भारत की सड़कों पर तहलका मचाने वाली सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक हुंडई क्रेटा अब बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai Creta Discount :  भारत की सड़कों पर तहलका मचाने वाली सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक हुंडई क्रेटा अब बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है। कंपनी ने हाल ही में इसके कई वेरिएंट्स को बंद कर दिया है और डीलर्स पहली बार इस मॉडल पर भारी Discount दे रहे हैं।

पढ़ें :- जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ 4x4 SUV, नई महिंद्रा थार से लेकर छोटी लैंड क्रूजर तक

वेरिएंट लाइन-अप में बदलाव
हुंडई ने क्रेटा की रेंज को अब सात वेरिएंट्स तक सीमित कर दिया है- E, EX, EX(O), S(O), SX, SX Premium और King. इस तरह का Variant Rationalization आमतौर पर तब किया जाता है जब कंपनी किसी मॉडल का अपडेटेड वर्जन लाने वाली होती है। इससे Production आसान होता है और पुराने स्टॉक को तेजी से क्लियर किया जा सकता है।

फीचर्स पर असर
इस बदलाव का सबसे बड़ा असर फीचर्स की उपलब्धता पर पड़ा है। SX Tech वेरिएंट बंद होने के बाद अब ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) केवल टॉप-एंड King वेरिएंट में ही मिलेगा। यानी Advanced Safety Technology अब पहले की तुलना में कम एक्सेसिबल हो गई है।

डिस्काउंट्स
डीलर्स फिलहाल क्रेटा पर अब तक के सबसे बड़े ऑफर्स दे रहे हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक पर ₹1.2 लाख तक का फायदा
ICE वर्जन पर ₹70,000 तक की छूट (वेरिएंट और लोकेशन पर निर्भर)  ये ऑफर्स साफ तौर पर Stock Clearing Exercise का हिस्सा लगते हैं, जो फेसलिफ्ट लॉन्च से पहले की तैयारी हो सकती है।

 

पढ़ें :- 85 फीसदी एथेनॉल पर दौड़ेगा होंडा का ये स्कूटर, कंपनी ने उठाया पर्दा, जानिए खासियत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...