1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Suzuki Hydrogen Swift : सुज़ुकी ने दिखाई हाइड्रोजन स्विफ़्ट की झलक , जानें लॉन्च को लेकर क्या है प्लान?

Suzuki Hydrogen Swift : सुज़ुकी ने दिखाई हाइड्रोजन स्विफ़्ट की झलक , जानें लॉन्च को लेकर क्या है प्लान?

वाहनों को चलाने के लिए युज होने वाले ईधन के बिकज्पों की तलाश तेज हो गई है। कुछ अनोखे बिकल्प प्रयोग में लाए जा रहे हैं तो वहीं कुछ ​तकनीकी बिकल्पों पर काम तेज हो गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Suzuki Hydrogen Swift :  वाहनों को चलाने के लिए युज होने वाले ईधन के बिकज्पों की तलाश तेज हो गई है। कुछ अनोखे बिकल्प प्रयोग में लाए जा रहे हैं तो वहीं कुछ ​तकनीकी बिकल्पों पर काम तेज हो गया है। पेट्रोल और इलेक्ट्रिक के बाद अब ऑटो इंडस्ट्री तेजी से Hydrogen टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ रही है।

पढ़ें :- Maruti Suzuki SUV : डीलरशिप पर पहुंचा मारुति सुजुकी एसयूवी का बेस वेरिएंट, जानें फीचर्स और कीमत

हाइड्रोजन इंजन
इसी बीच सुज़ुकी स्विफ़्ट का एक खास हाइड्रोजन वर्जन सामने आया है, जिसने भविष्य की कारों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। खास बात यह है कि यह कोई Fuel Cell Car नहीं, बल्कि हाइड्रोजन इंजन से चलने वाली स्विफ़्ट है। इसे हाल ही में 47वें International Vienna Motor Symposium में पेश किया गया, जहां इस कॉन्सेप्ट कार ने काफी ध्यान खींचा।

Hydrogen Suzuki Swift
यह खास हाइड्रोजन स्विफ़्टदूसरी जेनरेशन Swift पर बेस्ड है। इसे ऑस्ट्रियन पावरट्रेन कंपनी AVL ने Suzuki के साथ मिलकर डेवलप किया है। मौजूदा समय में ज्यादातर Hydrogen कारें Fuel Cell टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इस Swift में आंतरिक दहन इंजन यानी ICE टेक्नोलॉजी दी गई है।

डिजाइन ज्यादा प्रैक्टिकल
इसका मतलब यह है कि कार हाइड्रोजनको सीधे इंजन में जलाकर पावर पैदा करती है। यह सिस्टम Fuel Cell जितना एफिशिएंट नहीं माना जाता, लेकिन इसकी लागत कम और डिजाइन ज्यादा प्रैक्टिकल बताया जा रहा है।

दमदार इंजन और ज्यादा पावर
इस Hydrogen Swift में 1.4-लीटर Direct Injection Hydrogen इंजन दिया गया है। AVL ने इस इंजन को खास तरीके से ट्यून किया है ताकि यह बेहतर परफॉर्मेंस और कम उत्सर्जन दे सके।

ज्यादा माइलेज और कम उत्सर्जन
कार में Lean-Burn और Lambda=1 Stoichiometric Combustion मोड दिए गए हैं। आसान भाषा में समझें तो एक मोड ज्यादा माइलेज और कम उत्सर्जन पर फोकस करता है, जबकि दूसरा ज्यादा पावर देने के लिए डिजाइन किया गया है।

हॉर्सपावर
यह Hydrogen इंजन 134 हॉर्सपावर और 220 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह सामान्य Lean-Burn सेटअप की तुलना में ज्यादा ताकतवर माना जा रहा है।

अभी लॉन्च की कोई योजना नहीं
हालांकि इस Hydrogen Swift ने काफी चर्चा बटोरी है, लेकिन Suzuki फिलहाल इसे बाजार में लॉन्च करने की तैयारी नहीं कर रही है। कंपनी ने साफ किया है कि अभी यूरोप और जापान दोनों बाजारों में इस मॉडल को लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...