1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोई जाहिल है तो हम लोग उसे सिखा नहीं सकते …विनेश फोगाट के बयान पर सांसद करण भूषण का पलटवार

कोई जाहिल है तो हम लोग उसे सिखा नहीं सकते …विनेश फोगाट के बयान पर सांसद करण भूषण का पलटवार

करण भूषण ने कहा कि, अगर कोई भी बेशर्म जैसे शब्दों का प्रयोग करता है तो उसकी मानसिकता को दर्शता है। कोई जाहिल है तो हम लोग उसे सिखा नहीं सकते हैं। हर किसी को अपनी मर्यादा पता होनी चाहिए। हम लोगों को भी कई बातें बुरी लगती हैं लेकिन हम कुछ नहीं कहते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोंडा। गोंडा के नवाबगंज स्थित नंदनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय ओपन सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप चल रही है। कुश्ती के आखिरी दिन कैसरगंज से सांसद करण भूषण सिंह भी स्टेडियम में पहुंचे और उन्होंने महिला पुरूष पहलवानों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विनेश फोगाट के बयान पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी।

पढ़ें :- विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका : विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने की नहीं दी इजाजत, जानें पूरा मामला

करण भूषण ने कहा कि, अगर कोई भी बेशर्म जैसे शब्दों का प्रयोग करता है तो उसकी मानसिकता को दर्शता है। कोई जाहिल है तो हम लोग उसे सिखा नहीं सकते हैं। हर किसी को अपनी मर्यादा पता होनी चाहिए। हम लोगों को भी कई बातें बुरी लगती हैं लेकिन हम कुछ नहीं कहते हैं।

वहीं, इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उहोंने कहा कि, 2026 सीनियर रैंकिंग चैंपियनशीप में करीब 1400 महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन दोनों वर्गों के पहलवान शामिल हैं। उन्होंने इसे कुश्ती का बड़ा आयोजन बताते हुए कहा कि नंदनी नगर में कुश्ती के लिए बना सेमी-डोम इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत ही नहीं, एशिया में भी दुर्लभ है।
महिला खिलाड़ियों के तीन साल बाद यहां आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ बाधाएं थीं, लेकिन अब सभी समस्याएं खत्म हो गई हैं और प्रतियोगिता फिर से सुचारु रूप से शुरू हो गई है।

 

 

पढ़ें :- पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव पर कसता जा रहा शिकंजा, भाई के घर विजिलेंस ने मारा छापा, सील हो चुका है मकान

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...