1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. TVS iQube S : टीवीएस आईक्यूब एस का नया अवतार , जानें खास डिजाइन और रेंज

TVS iQube S : टीवीएस आईक्यूब एस का नया अवतार , जानें खास डिजाइन और रेंज

इलेक्ट्रिक स्कूटर के तेजी से बढ़ते चलन के बीच टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए TVS iQube S 4.7 kWh का नया वेरिएंट लॉन्च किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

TVS iQube S : इलेक्ट्रिक स्कूटर के तेजी से बढ़ते चलन के बीच टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए TVS iQube S 4.7 kWh का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। यह स्कूटर भारत में पहले से ही काफी लोकप्रिय iQube सीरीज का हिस्सा है, जिसे अब तक 9 लाख से ज्यादा परिवार अपना चुके हैं। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी कीमत लगभग ₹1,37,142 (दिल्ली एक्स-शोरूम) रखी गई है।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

नए टीवीएस आईक्यूब के पावर की बात करें तो इस नए iQube S वेरिएंट में 4.7 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल है।

रेंज
कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर लगभग 175 किलोमीटर तक चल सकता है, जो IDC सर्टिफाइड रेंज है। बड़ी बैटरी होने से बार-बार चार्जिंग की जरूरत भी कम हो जाती है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए और सुविधाजनक बन जाता है।

कलर
वहीं कलर की बात करें तो इसमें Magnificence Purple Beige और Harlequin Blue Beige जैसे नए रंग शामिल हैं, साथ ही Titanium Grey Matte भी उपलब्ध है।

डिजाइन
डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, ताकि यूजर्स को वही भरोसेमंद और आरामदायक राइडिंग एक्सपीरिएंस मिलता रहे।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...