1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पिता ने प्रेमी के साथ बेटी की शादी को किया इंकार, बेटी ने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने ही घर में करवा दी 1 करोड़ 20 लाख की डकैती

पिता ने प्रेमी के साथ बेटी की शादी को किया इंकार, बेटी ने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने ही घर में करवा दी 1 करोड़ 20 लाख की डकैती

मुरादाबाद के अकबर कम्पाउंड निवासी पीतल कारोबारी के घर मे सुबह 3 बजे तमंचों के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना कर घर मे रखे एक करोड़ 20 लाख रुपये की नगदी और कुछ जेवरात लूट लिए गए थे.

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद :- मुरादाबाद के थाना नागफनी इलाके में तीन दिन पूर्व पीतल कारोबारी के परिवार को बंधक बना कर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की नगदी और जेवरात की डकैती को अंजाम देने वाली सनसनीखेज घटना का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए कारोबारी की बेटी और उसके प्रेमी सहित कुल 5 लोगो को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 47 लाख रुपये से ज्यादा नकद डकैती में उपयोग दो कारो सहित अन्य सामान भी बरामद किया है.

पढ़ें :- ब्रेकअप के बाद वसूली पर उतरे पाकिस्तानी नेता, एक्ट्रेस से मांगे ₹10 करोड़ के गिफ्ट वापस

मुरादाबाद के अकबर कम्पाउंड निवासी पीतल कारोबारी के घर मे 11 मई की सुबह 3 बजे तमंचों के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना कर घर मे रखे एक करोड़ 20 लाख रुपये की नगदी और कुछ जेवरात लूट लिए गए थे. जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगो और पुलिस को पता चली तो शहर के बीच डकैती की इस वारदात ने हड़कम्प मचा दिया. घर मे लगे डिजिटल लॉक को सावधानी पूर्व उसकी चाभी से खोलने की बात सामने आई. मामले की गम्भीरता को देखते हुए एडीजी बरेली जॉन रमित शर्मा भी मौके पर पहुँच गए थे. पुलिस ने कई टीमें बना कर जांच शरू की तो पुलिस के होश उस समय उड़ गए कारोबारी की बेटी के प्रेमी अरशद वारसी से डकैती के तार जुड़ने लगे. पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया. जिसके आधार पर पुलिस ने डकैती की घटना में शामिल अरशद के 3 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 47 लाख से ज्यादा की नगदी डकैती में प्रयुक्त दोनों कारे भी बरामद कर ली है.

बेटी प्रेमी के संग मिलकर क्यों दिया घटना को अंजाम :-

गिरफ्तार अभियुक्त अरशद वारसी ने पूछताछ में बताया कि उसका पीड़ित इमरान की बेटी के साथ पिछले 8 से 9 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इमरान अपनी बेटी की शादी अरशद के साथ नहीं करना चाहते था. क्योंकि दोनों की जाति अलग अलग थी. इमरान की बेटी ने अपने प्रेमी अरशद वारसी को बताया था कि उसके पिता एक संपन्न कारोबारी हैं और उनके घर में हमेशा काफी नकदी रखी रहती है. घर में पैसे के आने और जाने की उसे पूरी जानकारी रहती थी. इसी लालच में उन्होंने योजना बनाई कि यदि यह पैसा उन्हें मिल जाए, तो उनका जीवन अच्छे से व्यतीत हो सकता है. इमरान की बेटी इस संबंध में समय समय पर अभियुक्त को घर की पूरी जानकारी देती रही. उसने घटना से करीब एक महीने पहले ही अरशद वारसी को घर की चाबियां दे दी थीं और घटना वाले दिन घर पहुँचने पर मुख्य द्वार (मेन गेट) खोलने का आश्वासन भी दिया था. इस योजना पर विश्वास करते हुए अरशद ने कुलदीप से सम्पर्क किया, कुलदीप ने रवि से सम्पर्क किया, रवि ने निक्की से बात की, निक्की का सम्पर्क उसके दोस्त आदित्य से होता है. आदित्य अपने साथ बिड्डू व 3 से 4 अज्ञात व्यक्ति प्लानिंग के साथ आये तथा सही अवसर मिलने पर बदमशों ने योजनाबद्ध तरीके से रात्रि के समय घर में प्रवेश कर डकैती की इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया था.

पकड़े गए बदमशों से क्या क्या बरामद हुआ :-

पढ़ें :- Jewellery worth crores stolen: ₹1.66 करोड़ के गहने उड़ाने वाली सेल्सगर्ल और उसका मास्टरमाइंड प्रेमी गिरफ्तार

पकड़े गए बदमशों के पास से 1 करोड़ 20 लाख रूपये में से 47,24,000 रुपये, 2 कार (हुण्डई XCENT) 5 मोबाईल फोन (1 iPhone, 4 स्मार्टफोन), 3 अवैध तमन्चा 315 बोर तथा 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 अवैध तमंचा 32 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...