1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड: 4 कत्ल, रजाई में छिपाई लाशें, डिटर्जेंट से धोया फर्श…कातिल दरवाजे में मार गएं ताला

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड: 4 कत्ल, रजाई में छिपाई लाशें, डिटर्जेंट से धोया फर्श…कातिल दरवाजे में मार गएं ताला

संगम नगरी के सबसे व्यस्त इलाके साउथ मलाका (सब्जी मंडी चौराहा) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही घर के भीतर कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को जब मकान से तेज बदबू आने लगी, तब पड़ोसियों...

By Harsh 
Updated Date

प्रयागराज: संगम नगरी के सबसे व्यस्त इलाके साउथ मलाका (सब्जी मंडी चौराहा) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही घर के भीतर कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को जब मकान से तेज बदबू आने लगी, तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई कांप उठा।

पढ़ें :- अजय देवगन की फिल्म से प्रेरित होकर बेटे ने किया पिता का मर्डर, 2000 KM दूर से आया और रातों-रात फरार

रजाई में छिपाई लाशें, खून साफ करने के लिए फर्श पर डाला तेल

जांच में सामने आया है कि कातिलों ने इस सामूहिक हत्याकांड को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में वारदात रविवार को हुई है एसी आशंका जताई जा रही है। हत्या करने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की।

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड

शवों को छुपाया: चारों लाशों को रजाई और कंबलों से ढक दिया गया ताकि बदबू बाहर न आए।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- यूपी में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, बीजेपी की तानाशाही से नहीं दबेगी विपक्ष की आवाज

फर्श को धोया: कमरों में फैले खून को वाशिंग पाउडर से साफ किया गया और निशानों को मिटाने के लिए फर्श पर तेल डाल दिया गया।

बाहर से लगाया ताला: जाते-जाते कातिल घर के बाहर ताला लगा गए, ताकि पड़ोसियों को लगे कि परिवार कहीं बाहर गया है। इसी वजह से दो दिन तक किसी को भनक नहीं लगी।

करोड़ों की प्रॉपर्टी का विवाद या कुछ और?

जिस मकान पर परिवार रहता था, यहां 14 दुकाने किराये पर थी

मारे गए लोगों की पहचान कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65), बेटी मीनाक्षी (45) और बेटे अभिषेक (40) के रूप में हुई है। तीनों के शव ऊपर के कमरों में मिले, जबकि बेटे अभिषेक की लाश नीचे दुकान से बरामद हुई।

पढ़ें :- Hospital Medicine Scam : 74 रुपये MRP का इंजेक्शन बिकता है 4980 रुपये, FSDA की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, जनता से हो रही लूट पर सरकार कब कसेगी शिकंजा?

शुरुआती जांच में पुलिस को करोड़ों की इस संपत्ति के पीछे अपनों का ही हाथ होने का शक है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र कुमार ने करीब 15 साल पहले अपने छोटे बेटे अश्विनी को जायदाद से बेदखल कर दिया था। इस 200 वर्ग गज के मकान में 14 दुकानें हैं, जिससे हर महीने मोटो किराया आता था।

 

 

पुलिस महकमे में हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत तमाम आला अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस का मानना है कि हत्यारे परिवार और घर की स्थिति से बहुत अच्छे से वाकिफ थे। फिलहाल पुलिस संपत्ति विवाद समेत कई अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- जातीय खेमों में लड़ता भारत नहीं, हमें ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ चाहिए, युवा ही बनेगा देश का भाग्य विधाता

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...