1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. 10 साल तक ‘मरा हुआ’ बनकर घूमता रहा रेप का आरोपी, पत्नी की एक शिकायत ने खोल दी पूरी पोल

10 साल तक ‘मरा हुआ’ बनकर घूमता रहा रेप का आरोपी, पत्नी की एक शिकायत ने खोल दी पूरी पोल

तेलंगाना में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो करीब 10 साल से खुद को मृत बताकर कानून की आंखों में धूल झोंक रहा था। हैरानी की बात यह है कि कई लोगों को यकीन था कि उसकी मौत हो चुकी है, लेकिन वह पहचान छिपाकर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी मोहम्मद...

By Harsh Gautam 
Updated Date

हैदराबाद: तेलंगाना में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो करीब 10 साल से खुद को मृत बताकर कानून की आंखों में धूल झोंक रहा था। हैरानी की बात यह है कि कई लोगों को यकीन था कि उसकी मौत हो चुकी है, लेकिन वह पहचान छिपाकर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था।

पढ़ें :- Video-खान सर की कोचिंग पर हमले का CCTV फुटेज आया सामने, इस बड़े कोचिंग के डायरेक्टर को पुलिस ने लिया हिरासत में

टाइम्स आफ इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी मोहम्मद अब्दुल वाजिद उर्फ ​​धूम खालिद, को 2016 में एक इंजीनियरिंग छात्रा का कथित तौर पर रेप करने के आरोप गिरफ्तार किया गया था। लेकिन गिरफ्तार होने से पहले, स्थानीय लोगों ने उस पर हमला किया था और पत्थरों से उसके पैर कुचल दिए थे।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद, उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में उसे जमानत मिल गई और वह फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी मौत की अफवाह फैला दी और धीरे-धीरे सार्वजनिक जीवन से गायब हो गया। इस दौरान उसने न तो अपने पुराने संपर्कों से रिश्ता रखा और न ही किसी सरकारी रिकॉर्ड में अपनी मौजूदगी दर्ज होने दी।

पत्नी की शिकायत बनी गिरफ्तारी की वजह

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी की पत्नी ने पुलिस से संपर्क किया। महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति जिंदा है और लगातार उसे परेशान कर रहा है और उसे जान से मारने की योजना बना रहा है। आरोपी को शक है कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर पर जांच शुरू की।

पढ़ें :- प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड: 4 कत्ल, रजाई में छिपाई लाशें, डिटर्जेंट से धोया फर्श...कातिल दरवाजे में मार गएं ताला

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कई सुराग मिले, जिनके आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया गया। इसके बाद उसे दबिश देकर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि वह दस वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर महाराष्ट्र के नांदेड़, चंद्रपुर और नागपुर में रह रहा था और लोगों को भ्रमित करने के लिए खुद को मृत बताता था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके फरार रहने के दौरान की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। एक दशक तक चला यह खेल पत्नी की एक शिकायत के बाद खत्म हो गया, जिसने पूरे मामले की परतें खोलकर रख दीं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...