1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BCCI ने वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम का किया एलान, तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

BCCI ने वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम का किया एलान, तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ होने वाली वनडे त्रिकोणीय सीरीज (ODI Tri-Series) के लिए गुरुवार को भारत ए टीम का एलान कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को भी मौका मिला है, जो पहली बार इंडिया ए स्क्वाड (India A Squad) का हिस्सा होंगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ होने वाली वनडे त्रिकोणीय सीरीज (ODI Tri-Series) के लिए गुरुवार को भारत ए टीम का एलान कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को भी मौका मिला है, जो पहली बार इंडिया ए स्क्वाड (India A Squad) का हिस्सा होंगे। भारत ए इस सीरीज में तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कप्तानी में खेलने उतरेगा, जबकि रियान पराग उपकप्तान होंगे।

पढ़ें :- महिला एशिया कप फाइनल में मोहसिन नकवी को देख, भारतीय फैंस ने लगाए ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे...

श्रीलंका ए से सीरीज भी खेलेगा भारत ए

पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में जून में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम का चयन किया है। इस सीरीज में भारत के अलावा श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीम हिस्सा लेगी। इसके अलावा भारत ए श्रीलंका ए के खिलाफ दो बहु-दिवसीय मैच भी खेलेगा जिसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। सफेद गेंद की सीरीज के मुकाबले दांबुला में होंगे, जबकि लाल गेंद वाले मुकाबलों की मेजबानी गॉल करेगा।

सीरीज का कार्यक्रम

पढ़ें :- महिला एशिया कप में भारत आठवें खिताब से बस एक कदम दूर, श्रीलंका से फ़ाइनल में आज होगा सामना

भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाली ये त्रिकोणीय सीरीज आईपीएल 2026 के बाद खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला नौ जून को भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच खेला जाएगा, जबकि भारत का दूसरा मुकाबला 11 जून को अफगानिस्तान से होगा। तीनों ही टीमें कुल चार-चार मुकाबले खेलेगी और जो दो टीमें सबसे ज्यादा मैच जीतेंगी उनके बीच 21 जून को त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच खेला जाएगा।

त्रिकोणीय सीरीज का कार्यक्रम

तारीख मैच

09 जून भारत ए बनाम श्रीलंका ए

11 जून भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए

13 जून अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए

पढ़ें :- IND vs AFG: अपने ही घर में पराई होगी टीम इंडिया, दिल्ली में भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा मेहमानों वाला ड्रेसिंग रूम

15 जून भारत ए बनाम श्रीलंका ए

17 जून भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए

19 जून अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए

21 जून त्रिकोणीय सीरीज फाइनल

वैभव ने आईपीएल में किया है प्रभावित

वैभव सूर्यवंशी  (Vaibhav Suryavanshi)  ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्रभावित किया है। वैभव सूर्यवंशी  (Vaibhav Suryavanshi) राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और इस सीजन में अब तक 11 मैचों में 440 रन बना चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी  (Vaibhav Suryavanshi) ने इस सीजन में एक शतक भी लगाया है।

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंद्धू, हर्ष दुबे, सुर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

पढ़ें :- IND vs AFG : कल से भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी टी20आई सीरीज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...