1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. लड़की को बचाने के लिए, पांच लोग नदी में कूद गए: सभी डूब गए, लड़की की जान बच गई

लड़की को बचाने के लिए, पांच लोग नदी में कूद गए: सभी डूब गए, लड़की की जान बच गई

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से बहादुरी, इंसानियत और बेहद दर्दनाक त्रासदी की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। तुंगभद्रा नदी में डूब रही एक नाबालिग लड़की को बचाने के चक्कर में पांच जांबाज अपनी जान गंवा बैठे। राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि...

By Harsh 
Updated Date

कुरनूल: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से बहादुरी, इंसानियत और बेहद दर्दनाक त्रासदी की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। तुंगभद्रा नदी में डूब रही एक नाबालिग लड़की को बचाने के चक्कर में पांच जांबाज अपनी जान गंवा बैठे। राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि जिस बच्ची के लिए इन लोगों ने मौत से बाजी लगाई, उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : सीएम योगी ने विपक्ष से जनहित के मुद्दों पर सार्थक बहस और सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील

घटना शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है, जब मंत्रालयम इलाके में तुंगभद्रा नदी के किनारे एक नाबालिग लड़की अपने पैर धो रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बहने लगी। लड़की को डूबता देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बिना एक पल गंवाए, बच्ची की जान बचाने के लिए एक के बाद एक कुल पांच लोग नदी में कूद पड़े।

इन लोगों ने अपनी जान पर खेलकर बच्ची को तो मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर खींच लिया, लेकिन अफसोस कि नदी की गहराइयां और पानी की तेज रफ्तार इन पांचों वीरों पर भारी पड़ गई। बच्ची को बचाने के बाद वे खुद को संभाल नहीं पाए और देखते ही देखते तेज धार में बहकर लापता हो गए।

हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर नदी में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, जान गंवाने वाले सभी लोग आस-पास के गांवों के ही रहने वाले थे। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने नदी के जलस्तर को देखते हुए लोगों से जलाशयों के किनारे विशेष सावधानी बरतने और बच्चों को पानी से दूर रखने की अपील की है।

पढ़ें :- DMK में उपेक्षा से नाराज ओ पन्नीरसेल्वम बेटे के साथ जॉइन कर सकते हैं TVK
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...