1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Grooming Gang Scandal : 13 साल उम्र, 3 साल में 700 लोगों ने किया रेप, ब्रिटिश संसद का दावा ज्यादातर आरोपी पाकिस्तानी मूल के

Grooming Gang Scandal : 13 साल उम्र, 3 साल में 700 लोगों ने किया रेप, ब्रिटिश संसद का दावा ज्यादातर आरोपी पाकिस्तानी मूल के

ब्रिटिश सांसद रूपर्ट लोव (British MP Rupert Lowe) ने संसद में दिये भाषण से ग्रूमिंग गैंग कांड (Grooming Gang Scandal) पर फिर से बहस छेड़ दी है। उन्होंने इस भाषण में पीड़ितों की गवाही पढ़ी। उन्होंने बताया कि रेप गिरोह की दो हफ्तों की जांच की सुनवाई के दौरान जो बातें कही गईं, उसे पूरी दुनिया को सुननी चाहिए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ब्रिटिश सांसद रूपर्ट लोव (British MP Rupert Lowe) ने संसद में दिये भाषण से ग्रूमिंग गैंग कांड (Grooming Gang Scandal) पर फिर से बहस छेड़ दी है। उन्होंने इस भाषण में पीड़ितों की गवाही पढ़ी। उन्होंने बताया कि रेप गिरोह की दो हफ्तों की जांच की सुनवाई के दौरान जो बातें कही गईं, उसे पूरी दुनिया को सुननी चाहिए।

पढ़ें :- सीजेपी प्रदर्शन के चलते ट्रेनें रद्द होने पर भड़के चिराग पासवान, बोले-भारत के युवा में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है, इन्हें कोई रोक नहीं सकता

उन्होंने दावा किया कि एक पीड़ित से 13 से 16 साल की उम्र के बीच 600-700 अलग-अलग पुरुषों ने रेप किया। लोव ने कहा कि ब्रिटेन के कम से कम 85 इलाकों में संगठित बाल यौन शोषण के संकेत मिले हैं। संसद में पढ़ी गई गवाहियों में सामूहिक दुष्कर्म, हिंसा, धमकी और नस्लीय अपमान के आरोप शामिल थे।

एक गवाही में कहा गया कि पीड़ित को ड्रग्स देकर कई लोगों के हवाले किया जाता था। उन्हें पिंजरों में कैद रखा जाता था। दूसरी पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती थी।

रूपर्ट लोव (Rupert Lowe)ने कहा कि अब इन मामलों पर चुप नहीं रहा जा सकता। पिछले साल अगस्त में लोव ने कहा था कि रेप कांड में मुख्य रूप से पाकिस्तानी मूल के पुरुष शामिल हैं। ये दशकों से गैंग चला रहे हैं और इनकी संख्या अनुमान से कहीं ज्यादा हैं।

सांसद ने कई रेप विक्टिम की आप बीती सुनाई

लोव के संसद में दिए भाषण के मुताबिक, एक पीड़ित ने कहा कि आरोपी ने अपनी पैंट उतारी, मेरा रेप किया। फिर उसने एक खाली बोतल उठाई और उसे जबरदस्ती मेरे प्राइवेट पार्ट के अंदर डाल दिया और बोतल का शीशा तोड़ दिया। उस समय मेरी उम्र लगभग 12 या 13 साल थी।

लोव ने एक और पीड़ित की कहानी बताई। पीड़ित ने कहा कि उन पुरुषों ने मुझे पकड़ रखा था और बारी-बारी से मेरे साथ रेप किया, मेरे हाथ-पैर भी दबाए रखे। उन्होंने मुझे बार-बार पीटा, किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

पढ़ें :- CJP Jantar Mantar Protest : नई दिल्ली-निजामुद्दीन आने वाली 66 ट्रेनें रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो इस सूची में नहीं?

जांच के दौरान एक पीड़ित ने कहा कि आरोपी लगातार ऐसे कमेंट करते थे, जिनसे लगता था कि वे श्वेत और ईसाई लड़कियों को कम नैतिक या निचले दर्जे वाली मानते थे। कुछ पुरुष मुस्लिम लड़कियों को इज्जतदार और उच्च मूल्यों वाली बताते थे। इस तरह वे हमारे साथ किए व्यवहार को सही ठहराते थे।

ब्रिटिश सांसद ने एक और महिला की कहानी बताते हुए दावा किया कि उसके साथ रेप करने वाले आरोपी पुलिस अधिकारी थे। गवाही में कहा गया- देश के अलग-अलग हिस्सों में कई पुलिस अधिकारियों ने मेरा रेप किया।

एक पीड़ित ने अपनी गवाही में कहा कि यह तब शुरू हुआ जब मैं 13 साल की थी। तीन साल में लगभग छह या सात सौ अलग-अलग पुरुषों ने मेरा रेप किया। एक पीड़ित के मुताबिक, जब वह अस्पताल गई तो वहां कर्मचारियों को आपबीती बताई, लेकिन उन्होंने कोई सवाल नहीं पूछा और दवाई देकर छुट्टी दे दी।

क्या है ग्रूमिंग गैंग, जिनमें ज्यादातर पाकिस्तानी

ब्रिटेन में ‘ग्रूमिंग गैंग’ शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर उन मामलों के लिए किया जाता है जिनमें बच्चों और किशोरियों का यौन शोषण या उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। ग्रूमिंग गैंग शब्द रोदरहम, रोशडेल और ओल्डहैम जैसे शहरों में हुई जांचों के बाद प्रचलित हुआ। 1990 के दशक से ऐसे कई मामलों में हजारों पीड़ित सामने आईं। खास बात यह थी कि अधिकतर आरोपी पाकिस्तान मूल के थे। आरोपी पहले भरोसा जीतते हैं, फिर धमकी, हिंसा, ड्रग्स या ब्लैकमेल के जरिए शोषण करते हैं।

2002 में तत्कालीन लेबर सांसद ऐन क्रायर ने पहली बार चेतावनी दी थी कि पश्चिम यॉर्कशायर के कीघली में पाकिस्तानी मूल के पुरुषों का गैंग लड़कियों का शोषण कर रहा है। 2010 में रोदरहम में पांच पुरुषों को नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के लिए दोषी ठहराया गया। बाद की जांचों में रोदरहम समेत रोशडेल, ओल्डहैम, टेलफोर्ड, ऑक्सफोर्ड और अन्य शहरों में ऐसे संगठित गिरोहों का खुलासा हुआ।

पढ़ें :- योगी कैबिनेट ने पूर्व अग्निवीरों को 4 विभागों की भर्तियों में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण, सिर्फ देना होगा मेडिकल, रिटन-फ‍िजिकल मिली छूट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...