1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video : पीएम मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दिखा अलग अंदाज, बुलेट पर सवार होकर पहुंचे विधान भवन

Video : पीएम मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दिखा अलग अंदाज, बुलेट पर सवार होकर पहुंचे विधान भवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बीते दिनों देश की जनता से ईंधन बचाने की अपील की थी। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (Maharashtra Chief Minister) देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) गुरुवार सुबह एक अलग ही अंदाज में नजर आए, जब वे अपनी भारी-भरकम सुरक्षा और आधिकारिक गाड़ियों के काफिले के बजाय मोटरसाइकिल पर सवार होकर दक्षिण मुंबई (South Mumbai) की सड़कों पर निकले। मुख्यमंत्री को बुलेट चलाते देख राहगीर और अन्य वाहन चालक दंग रह गए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बीते दिनों देश की जनता से ईंधन बचाने की अपील की थी। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (Maharashtra Chief Minister) देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) गुरुवार सुबह एक अलग ही अंदाज में नजर आए, जब वे अपनी भारी-भरकम सुरक्षा और आधिकारिक गाड़ियों के काफिले के बजाय मोटरसाइकिल पर सवार होकर दक्षिण मुंबई (South Mumbai) की सड़कों पर निकले। मुख्यमंत्री को बुलेट चलाते देख राहगीर और अन्य वाहन चालक दंग रह गए। सोशल मीडिया (Social Media) पर उनके इस सफर के वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) है, जिसमें वे आम ट्रैफिक के बीच से गुजरते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Viral Video: लड़की को आई नींद तो लड़का ट्रेन में अश्लीलता पर उतरा तो इस तरह सिखाया सबक 

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री फडणवीस अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ बंगले से रॉयल एनफील्ड क्लासिक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नरीमन पॉइंट स्थित विधान भवन पहुंचे। उनके साथ महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार पीछे की सीट (पिलियन) पर बैठे हुए थे। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों नेताओं ने हरे रंग के हेलमेट पहने हुए थे।

पढ़ें :- मृत गरीब मरीज़ों के नाम पर KGMU में 2 करोड़ से अधिक का दवा घोटाला, मनीष सिसौदिया, बोले-मोदी हैं तो मुमकिन है...

रास्ते भर लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। विधान भवन परिसर में प्रवेश करते समय भी मुख्यमंत्री का स्वागत समर्थकों और वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उत्साह के साथ किया।

प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का यह कदम महज एक राइड नहीं, बल्कि एक प्रतीकात्मक संदेश माना जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया था कि वे ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक सोने की खरीद से बचें और वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए अपनी यात्राओं को सीमित करें।

वैश्विक संकट और सरकार की पहल

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ है, जिससे भारत सहित कई देशों में मुद्रास्फीति और आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने की चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए फडणवीस ने कहा था कि दुनिया के कई देश वर्तमान में ईंधन की कमी और महंगाई का सामना कर रहे हैं।

पढ़ें :- मोदी सरकार में आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन पर किया जा रहा है हमला और भरी जा रही हैं पूंजीपतियों की तिजोरियां : राहुल गांधी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि इन उपायों को अपने तरीके से लागू करने की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की है। महाराष्ट्र सरकार भी अपने स्तर पर इन उपायों को अपनाएगी और हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। राज्य सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि वह केंद्र के संदेश के अनुरूप टिकाऊ परिवहन प्रथाओं को बढ़ावा देने की योजना बना रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...