1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मृत गरीब मरीज़ों के नाम पर KGMU में 2 करोड़ से अधिक का दवा घोटाला, मनीष सिसौदिया, बोले-मोदी हैं तो मुमकिन है…

मृत गरीब मरीज़ों के नाम पर KGMU में 2 करोड़ से अधिक का दवा घोटाला, मनीष सिसौदिया, बोले-मोदी हैं तो मुमकिन है…

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) में गरीबों के नाम पर दी जाने वाली कैंसर की दवाओं (Cancer Medicines) को बाजार में बेचकर 2 करोड़ से अधिक का सनसनीखेज घोटाले का मामला सामने आया है, जिसके बाद से केजीएमयू प्रशासन (KGMU Administration) में हडकंप मचा हुआ है। फिलहाल इस मामले में तीन संविदा कर्मियों को बर्खास्त करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) में गरीबों के नाम पर दी जाने वाली कैंसर की दवाओं (Cancer Medicines) को बाजार में बेचकर 2 करोड़ से अधिक का सनसनीखेज घोटाले का मामला सामने आया है, जिसके बाद से केजीएमयू प्रशासन (KGMU Administration) में हडकंप मचा हुआ है। फिलहाल इस मामले में तीन संविदा कर्मियों को बर्खास्त करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- मोदी सरकार में आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन पर किया जा रहा है हमला और भरी जा रही हैं पूंजीपतियों की तिजोरियां : राहुल गांधी

बता दें कि संस्थान के भीतर ही चल रहे इस गोरखधंधे में कई और विभागीय कर्मचारियों की भूमिका भी मानी जा रही है। ये लोग मरे हुए मरीजों के नाम पर दवा जारी कर उसे बाजार में बेच दे रहे थे। मृत और फर्जी मरीजों के नाम पर लगभग 2 करोड़ से 2.5 करोड़ रुपये की महंगी दवाएं व इंजेक्शन निकालकर बाजार में बेचे जाने की आशंका है।

जानें कैसे हुआ शक?

KGMU के यूरोलॉजी विभाग का कैंसर दवाओं का मासिक बजट जो अक्टूबर-नवंबर 2025 में करीब 10 रुपये लाख था, वह तेजी से बढ़कर मार्च 2026 में 45 रुपये लाख के पार पहुंच गया, जिसके बाद अधिकारियों ने आंतरिक जांच (ऑडिट) के आदेश दिए। जांच में सामने आया कि जो प्रोटीन इंजेक्शन हर छह महीने में एक बार लगाए जाने चाहिए थे, उन्हें एक ही महीने में कई बार कागजों पर चढ़ा दिया गया। इसके अलावा, असाध्य योजना (Asadhya Yojana) के तहत महंगी दवाएं उन मरीजों के नाम पर निकाली गईं, जिनकी मौत हो चुकी थी। जांच कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर के के सिंह की माने तो इस पूरे मामले में एक दो नहीं बल्कि विभाग से जुड़े तीन संविदाकर्मी एक चीफ फार्मासिस्ट और विभागाध्यक्ष सभी पूरी तरह से लिप्त थे। इन्होंने इस पूरे घोटाले को अंजाम देने का तरीका बेहद शातिर ढंग का अपनाया था।

कम्प्यूटर से मरीजों की लिस्ट निकाल लेते थे और जिन्हें किडनी का रोग है उनके नाम पर फर्जी ढंग से कैंसर की दवा पास करा लेते थे। Nevolumav जो की एक से डेढ़ लाख की दवा आती है और महीने में एक से दो कैंसर मरीज को दी जाती है उसे बाजार के ले जाकर बेच देते थे। कई मरे हुए मरीजों के नाम पर भी दवाओं का घोटाला किया गया और ये सब कुछ रजिस्टर पर मेंटेन भी करते थे। जब अंतरिम जांच शुरू हुई तब ये चोरी पकड़ी गई और मरीजों की लिस्ट निकालकर उन्हें फोन किया गया तब सामने आया कि कई मरीजों की मौत हो चुकी थी और कई को कैंसर की बीमारी ही नहीं थी।

पढ़ें :- लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 की मौत, PM मोदी ने दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

हरकत में केजीएमयू प्रशासन ,एक्शन शुरू

घोटाले की खबर के बाद केजीएमयू प्रशासन हरकत में आया और एक्शन लेते हुए तीन संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। संविदाकर्मी उपलब्ध कराने वाली एजेंसी से वसूली की जाएगी। एक चीफ फार्मासिस्ट अरशद वसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और इनके निलंबन की कार्रवाई की गई है। अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष को हटाया गया है। सुरक्षा पर लंबा चौड़ा खर्च और बेहतरीन व्यवस्था के दावे के बावजूद घोटाला सामने आने से सवाल खड़े हो गए हैं। अब केजीएमयू प्रशासन आगे ऐसा न हो इसके लिए इंतजाम में जुट गया है।

मृत मरीज़ों के नाम पर बीजेपी का दवा घोटाला, मुर्दों को भी नहीं छोड़ते ये लोग : दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) में गरीबों के नाम पर दी जाने वाली कैंसर की दवाओं को बाजार में बेचकर 2 करोड़ से अधिक का सनसनीखेज घोटाले को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि मोदी है तो मुमकिन है, मृत मरीज़ों के नाम पर बीजेपी का दवा घोटाला। उन्होंने लिखा कि मुर्दों को भी नहीं छोड़ते ये लोग।

पढ़ें :- बीजेपी का भ्रष्टाचार दुनियाभर में ख़राब कर रहा है देश की छवि, ये सरकार जाए तो आगरा फिर से खिलखिलाए : अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...