1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को रौंदा, गुस्साई महिला ने थाने में घुसकर सिपाही की कौलर पकड़ी

तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को रौंदा, गुस्साई महिला ने थाने में घुसकर सिपाही की कौलर पकड़ी

लौन से आई बारात की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान ट्रक चालक बच्चे को रौंदते हुए भाग निकला। पीछा कर रहे लोगों ने थाने के बाहर दोनों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव कर उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Hamirpur: हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मामा की शादी में शामिल होने आया 10 साल का अनिकेत मैरिज लॉन के बाहर खड़ा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए बारातियों ने ट्रक का पीछा किया और करीब 4 किलोमीटर दूर मुस्करा थाने के बाहर चालक और खलासी को पकड़ लिया।

पढ़ें :- ये Video देख फटी रह जाएंगी आंखें, बरेली में आए तेज तूफान में टीनशेड के साथ हवा में 50 फीट ऊंचाई पर उड़ा शख्स

बताया जा रहा है कि जालौन से आई बारात की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान ट्रक चालक बच्चे को रौंदते हुए भाग निकला। पीछा कर रहे लोगों ने थाने के बाहर दोनों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव कर उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

बच्चे की मौसी ने गुस्से में थाने में सिपा​ही की कौलर पकड़ ली

बच्चे की मौसी ने गुस्से में थाने में सिपा​ही की कौलर पकड़ ली

देखते ही देखते बड़ी संख्या में परिजन और बाराती थाने पहुंच गए। कुछ लोग थाने के अंदर घुस गए और आरोपियों को सौंपने की मांग करने लगे। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि बच्चे की मौसी ने गुस्से में एक हेड कॉन्स्टेबल का कॉलर तक पकड़ लिया। धक्का-मुक्की और हंगामा बढ़ने पर कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया, जिसके बाद नाराज लोगों ने मिर्जापुर हाईवे जाम कर दिया।

गुस्साए परिजनों ने हादसे के बाद मिर्जापुर हाईवे बंद कर दिया

गुस्साए परिजनों ने हादसे के बाद मिर्जापुर हाईवे जाम कर दिया

पढ़ें :- ट्रेन के इंजन पर चढ़कर नारेबाजी करना पड़ा पल्लवी पटेल को भारी, लखनऊ में दर्ज हुई FIR

करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Video : राहुल गांधी ने हाथ से उठाया मल्लिकार्जुन खरगे का जूता, जीता सबका दिल, लोग बोले- यही हैं संस्कार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...