1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- ताजमहल के फव्वारे पर बंदरों का कब्जा, बनाया अपना पर्सनल ‘वॉटर पार्क’

Video- ताजमहल के फव्वारे पर बंदरों का कब्जा, बनाया अपना पर्सनल ‘वॉटर पार्क’

आगरा के ताजमहल परिसर से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई बंदर ताजमहल परिसर में बने वजू टैंक के पानी में कूदकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बंदरों का यह अंदाज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया..

By Harsh 
Updated Date

आगरा: आगरा के ताजमहल परिसर से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई बंदर ताजमहल परिसर में बने वजू टैंक के पानी में कूदकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बंदरों का यह अंदाज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदरों का एक झुंड अचानक टैंक के पास पहुंचा और देखते ही देखते पानी में छलांग लगाने लगा। कुछ बंदर तैरते दिखाई दिए तो कुछ पानी में उछल-कूद करते नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पढ़ें :- जंजीरों और पेड़ से बांधकर सामूहिक दुष्कर्म, ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर महिला से बर्बरता

गर्मी से राहत का अनोखा तरीका

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों आगरा में तापमान काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में बंदर भी गर्मी से बचने के लिए पानी का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बंदरों को काफी देर तक पानी में खेलते देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “बंदरों का वॉटर पार्क” बताया, जबकि कुछ ने कहा कि गर्मी से राहत पाने का यह सबसे अनोखा तरीका है। ताजमहल में बंदरों की यह मस्ती अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...