Rahul Gandhi's Visit to Raebareli : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। जहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ सिर्फ बैठक ही नहीं करेंगे बल्कि उत्तर-प्रदेश के सियासी नब्ज को टटोलेंगे। इस बीच, राहुल ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। देश की अर्थव्यसथा को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का अडानी-अंबानी वाला आर्थिक ढांचा अब ढह जाएगा और इस नुकसान आम आदमी को उठाना पड़ेगा।
Rahul Gandhi’s Visit to Raebareli : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। जहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ सिर्फ बैठक ही नहीं करेंगे बल्कि उत्तर-प्रदेश के सियासी नब्ज को टटोलेंगे। इस बीच, राहुल ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। देश की अर्थव्यसथा को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का अडानी-अंबानी वाला आर्थिक ढांचा अब ढह जाएगा और इस नुकसान आम आदमी को उठाना पड़ेगा।
रायबरेली पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैं पिछले कुछ दिनों से यह कह रहा हूं कि मोदी जी ने आर्थिक ढाँचा बदल दिया है, एक आर्थिक तूफ़ान आने वाला है। उनका अडानी-अंबानी वाला ढाँचा अब ज़्यादा दिन नहीं टिकेगा, यह ढह जाएगा। दुख की बात यह है कि आम आदमी को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा…” उनहोंने आगे कहा, “इस आर्थिक झटके का असर अडानी, अंबानी और मोदी पर नहीं पड़ेगा, इसका गहरा असर आम आदमी पर पड़ेगा। यह अभूतपूर्व होगा। मुश्किल समय आने वाला है। कार्रवाई करने के बजाय, नरेंद्र मोदी लोगों से कह रहे हैं कि वे विदेश यात्राएँ न करें, जबकि वे खुद दुनिया भर की यात्रा पर हैं।”
बता दें कि देश की जनता को आज एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। एक सप्ताह में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कुछ दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल के दाम में 3-3 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी थी। इसके अलावा, सीएनजी के दाम में इजाफा हुआ था। जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। महंगाई बढ़ने लेकर विपक्ष, मोदी सरकार हमलावर है।