1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘आम जनता की लूट और अडानी को अमरीका से छूट’ ये है मोदी जी का Compromised Model…’ मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर साधा निशाना

‘आम जनता की लूट और अडानी को अमरीका से छूट’ ये है मोदी जी का Compromised Model…’ मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर साधा निशाना

Petrol and diesel prices rise again : देश की जनता को आज एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। एक सप्ताह में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जिसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मंगलावर को एक्स पोस्ट में लिखा, "दाम बढ़े चार ही दिन हुए कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम फिर बढ़ा दिए। पूरी भूमिका बनाकर, बचत का उपदेश देकर अपनी नाकामियों का बोझ जनता पर डालने का कार्य प्रगति पर है।" 

By Abhimanyu 
Updated Date

Petrol and diesel prices rise again : देश की जनता को आज एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। एक सप्ताह में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जिसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मंगलावर को एक्स पोस्ट में लिखा, “दाम बढ़े चार ही दिन हुए कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम फिर बढ़ा दिए। पूरी भूमिका बनाकर, बचत का उपदेश देकर अपनी नाकामियों का बोझ जनता पर डालने का कार्य प्रगति पर है।”

पढ़ें :- पीएम मोदी चढ़ावा चोरी समेत अन्य आरोपों पर जवाबदेही से नहीं बच सकते, अमित शाह सदन में न आकर कर रहे हैं अपमान : मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आगे लिखा, ““आम जनता की लूट और अडानी को अमरीका से छूट” ये है मोदी जी का Compromised Model विश्वगुरु का झूठा दंभ भरने वाले मोदी जी ने अमरीका से हाथ-पैर जोड़कर रूसी तेल ख़रीदने की “permission” का एक महीने का Extenstion लिया है। हर बार ऐसा करके वो 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान को ठेस पहुँचाते हैं। ऐसा पहला किसी पिछली सरकार ने नहीं किया है। अब सवाल है कि जब सरकार के हिसाब से हमें ये “allow” हो गया है तो फिर आम जनता पर पेट्रोल-डीज़ल के दामों का बोझ क्यों? मैं एक बार फिर दोहराता हूँ — भाजपा में दूरदर्शिता और Leadership की कमी है।”

उन्होंने आगे लिखा, “जब Crisis आई, तब चुनावों में व्यस्त रहे, फिर चिकनी-चुपड़ी बातें कर लूट का प्लान बनाया इसी बीच अपने परम मित्र को भी छुड़वा लिया ! केवल विदेशों में प्रायोजित PR करने से “विश्वगुरु” नहीं बना जाता… मोदी जी, जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करनी पड़ती है। असली सवालों से मत भागिए… इन्हें आप “आम कैसे खाते हैं” और “टॉनिक कौन सा पीते हैं”, उनसे कोई मतलब नहीं है। अगर जवाब देंगे कि Crisis के लिए खुद क्या कर रहें हैं तभी जनता के असली “प्रधान सेवक” कहलाएँगे, वरना महज़ “प्रचारक” बनकर ही रह जाएंगे।”

बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने देश की जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील की थी। जिसके कुछ दिन बाद ही पेट्रोल-डीजल के दाम में 3-3 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी थी। इसके अलावा, सीएनजी के दाम में इजाफा हुआ है। जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। महंगाई बढ़ने लेकर विपक्ष, मोदी सरकार हमलावर है।

पढ़ें :- भारतीय हॉकी जर्सी विवाद: खरगे बोले-यह पहचान केवल जर्सी के रंग की नहीं, बल्कि भारतीय खेलों की है एक विरासत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...