1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. अगर PM मोदी चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल समेत बाक़ी चीजों की कीमतें बढ़ा देते तो उन्हें बड़ा नुकसान होता : कांग्रेस अध्यक्ष

अगर PM मोदी चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल समेत बाक़ी चीजों की कीमतें बढ़ा देते तो उन्हें बड़ा नुकसान होता : कांग्रेस अध्यक्ष

Inflation in India : देश में पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, दूध व अन्य चीजों की कीमत में बढ़ोत्तरी से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। जिसको लेकर विपक्षी नेता, मोदी सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार की गलतियों के चलते जनता पर बोझ बढ़ रहा है। इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि अगर PM मोदी चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल समेत बाक़ी चीजों की कीमतें बढ़ा देते तो उन्हें बड़ा नुकसान होता। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Viral Video: कीचड़ भरी सड़क पर खड़ी मासूम बच्ची ने सीएम को दी धमकी, बोली- सड़क बनवा दो, वरना कुर्सी से हटवा दूंगी, मैं स्कूल नहीं जा पा रही हूं

दरअसल, पांच राज्यों में चुनाव के बाद विपक्ष के नेता दावा कर रहे थे कि चीजों के दाम बढ़ने वाले हैं। अब उनका दावा सही साबित होता हुआ नजर आ रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “अगर PM मोदी चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल समेत बाक़ी चीजों की कीमतें बढ़ा देते तो उन्हें बड़ा नुकसान होता। मोदी सरकार ने चुनाव तक सभी बातों को देश से छिपाकर रखा, लेकिन जब चुनाव ख़त्म हो गए तो सभी चीजों की क़ीमतें बढ़ गईं।”

खड़गे ने तंज़ कसते हुए आगे लिखा, “BJP सरकार और मोदी जी में दूरदर्शिता में कमी है। हम इस मुद्दे को उठाएंगे, क्योंकि BJP सरकार की वजह से लगातार महँगाई बढ़ रही है। देश के गरीबों को वो जरूरी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं, जिनके वे हकदार हैं।” बता दें कि हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दामों में 3-3 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। इसके अलावा, अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) ने देशभर में दूध की कीमतों में ₹2 से लेकर ₹5 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया शुभारंभ, बोले-विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीक है तिरंगा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...