1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी, बोले- अगर कोई बेटी से जबरन दुस्साहस करेगा तो उसकी रावण-दुर्योधन जैसी दुर्गति होना तय

सीएम योगी, बोले- अगर कोई बेटी से जबरन दुस्साहस करेगा तो उसकी रावण-दुर्योधन जैसी दुर्गति होना तय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में अगर कोई बेटी से जबरन दुस्साहस करेगा तो उसकी रावण-दुर्योधन जैसी दुर्गति होना तय है। सीएम योगी ने कहा कि आज से वर्ष पहले जब हमने शासन की बागडोर संभाली।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में अगर कोई बेटी से जबरन दुस्साहस करेगा तो उसकी रावण-दुर्योधन जैसी दुर्गति होना तय है। सीएम योगी ने कहा कि आज से वर्ष पहले जब हमने शासन की बागडोर संभाली। उस समय हमारे सामने चुनौतियां थीं। मैं यूपी की समस्या को जानता था। मैं जानता था यूपी में हर दूसरे दिन दंगे होते थे। मैं जानता था यहां पर हर जिले में सत्ता का समांतर एक माफिया सत्ता संचालित होती है, उसी के इशारे पर वहां का पूरा सिस्टम कार्य करता है।

पढ़ें :- PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना जारी, केंद्रीय मंत्री पहुंचे; राहुल गांधी ने रखीं 5 मांगें

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा मैं जानता था कि यहां पर हर व्यक्ति, चाहे वो शिक्षक हो, डॉक्टर हो, व्यापारी हो या समाज से जुड़ा कोई भी सज्जन प्रवृत्ति का व्यक्ति स्थानीय गुंडों को गुंडा टैक्स देने के लिए मजबूर था। मैं ये भी जानता था कि इस प्रदेश में बेटी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि पश्चिमी यूपी में तो हर उस परिवार ने जिसके परिवार में कोई बेटी होती थी, वह दस बार सोचता था। प्रदेश के बाहर या तो छात्रावास में या फिर किसी रिश्तेदारी में पढ़ाने के लिए भेजता था।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि यूपी में पहले इंफ्रास्ट्रचर नहीं था, देश के अंदर कहीं से भी आएंगे तो उत्तर प्रदेश की सीमा का अंदाजा लग जाता था जहां सड़कों पर गड्ढे दिखाई दें और चलना थोड़ा कठिन हो जाए, सांय काल है तो अंधेरा प्रारंभ हो जाए तो मानकर चलिए उत्तर प्रदेश के बोर्डर पर आप आ गए। प्रदेश का खजाना खाली, कोई बैंकर्स हमें पैसा देने के लिए तैयार नहीं। कर्ज लेने की भी एक सीमा होती है। रिजर्व बैंक ने एक सीमा तैयार कर रखी है।

नमाज हम रोकेंगे नहीं, लेकिन सड़क पर नहीं…

लोग आज पूछते हैं कि क्या यूपी में सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती? हम कहते हैं कि कतई नहीं होती। सड़कें चलने के लिए हैं या कोई भी व्यक्ति चौराहे पर आकर तमाशा बना देगा? क्या अधिकार है उसे सड़क रोकने और आवागमन बाधित करने का? लोगों ने कहा कि कैसे होगा? हमारी संख्या ज्यादा है। हमने कहा कि शिफ्ट में कर लो। घर में रहने की जगह नहीं है, तो संख्या नियंत्रित कर लो। आपको सिस्टम के साथ रहना है, तो नियम-कानून को मानना शुरू करें। नमाज पढ़ना जरूरी है, तो शिफ्ट में पढ़ें। हम रोकेंगे नहीं, लेकिन सड़क पर नहीं…।

पढ़ें :- मोदी-शाह हमारे युवाओं के गुनहगार हैं, उनको इस्तीफ़ा देना पड़ेगा : मल्लिकार्जुन खड़गे

यूपी में आज 16 एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में मात्र दो एयरपोर्ट संचालित थे। एक लखनऊ और वाराणसी का। गोरखपुर और आगरा आंशिक रूप से संचालित थे। आज 16 एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं। पांच पर हम और कार्य कर रहे हैं। पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। भारत का सबसे पड़ा एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यूपी ने बना दिया है। 15 जून से डोमेस्टिक सेवा शुरू करने जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...