1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Panchayat Season 5 : ‘पंचायत’ सीजन 5 को लेकर इंतजार खत्म, रिलीज पर आया बड़ा अपडेट आया सामने

Panchayat Season 5 : ‘पंचायत’ सीजन 5 को लेकर इंतजार खत्म, रिलीज पर आया बड़ा अपडेट आया सामने

ओटीटी (OTT) की दुनिया का लोकप्रिय शो ‘पंचायत’ के अगले यानी पांचवें सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल सीरीज का चौथा सीजन आया था, जिसका अंत एक रोमांचक मोड़ पर हुआ था। इसके बाद से ही फैंस सीरीज के पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। ओटीटी (OTT) की दुनिया का लोकप्रिय शो ‘पंचायत’ के अगले यानी पांचवें सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल सीरीज का चौथा सीजन आया था, जिसका अंत एक रोमांचक मोड़ पर हुआ था। इसके बाद से ही फैंस सीरीज के पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) ने पिछले महीने शो की आधिकारिक घोषणा की थी। अब शो को लेकर कुछ नई जानकारी सामने आई है।

पढ़ें :- Panchayat Season 5: क्या आप भी हैं ‘पंचायत’ के सीजन 5 के लिए बेक़रार, तो यहां जाने रिलीज डेट

रिलीज डेट का फैंस को इंतजार

पिछले महीने अपने आगामी सीजन को लेकर जब प्राइम वीडियो ने घोषणा की थी, तब उसमें ‘पंचायत’ सीजन 5 (‘Panchayat’ Season 5)  का नाम भी शामिल था। ‘पंचायत’ का पांचवां सीजन (‘Panchayat’ Season 5) इसी साल 2026 में रिलीज होगा। हालांकि, सीरीज की कंफर्म रिलीज डेट का दर्शक अभी भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि सीरीज इसी साल दर्शकों को देखने को मिलेगी।

पांचवें सीजन में कहानी और भी आगे बढ़ेगी। मेकर्स ने पहले ही इस बात का संकेत दे दिया था कि इस सीजन में चौथे सीजन में अधूरे रह गए सवालों के जवाब मिलेंगे। साथ ही संभव है कि कई ट्विस्ट भी इस बार कहानी में नजर आएंगे।

जानकारी के मुताबिक, इस सीजन में सचिव जी अभिषेक त्रिपाठी (Sachiv Ji  Abhishek Tripathi) को फुलेरा (Phulera) में एक कठिन दौर का सामना करना पड़ेगा। भले ही वो अपने एमबीए (MBA) के सपनों और भविष्य की करियर योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा हो, लेकिन गांव के अधूरे संघर्ष, यहां की राजनीति और इमोशनल फीलिंग उसे वापस खींचते रहते हैं।

पुरानी कास्ट की होगी वापसी

पांचवें सीजन में प्रमुख कास्ट वही रहेगी, जो पिछले चार सीजन में नजर आई है। जितेंद्र कुमार एक बार फिर अभिषेक त्रिपाठी (Abhishek Tripathi) के किरदार में नजर आएंगे। नए सीजन में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, संविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय भी अपने-अपने पसंदीदा किरदारों में वापसी करेंगे। सीरीज की कहानी चंदन कुमार ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। पांचवां सीजन भी बाकी चारों सीजन की तरह प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम करेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...