आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म धुरंधर और धुरंधरः द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) हिंदी सिनेमा की हाल ही सालों में रिलीज हुई सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई हैं। एक तरफ जहां रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 ओटीटी पर आने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ, फिल्म का पहले पार्ट का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर भी होने जा रहा है।
मुंबई। आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म धुरंधर और धुरंधरः द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) हिंदी सिनेमा की हाल ही सालों में रिलीज हुई सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई हैं। एक तरफ जहां रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 ओटीटी पर आने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ, फिल्म का पहले पार्ट का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर भी होने जा रहा है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म का पहला पार्ट अगर आपने अभी तक नहीं देखा तो अब आपके पास इसे टीवी पर देखने का मौका है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म का हिंदी वर्ल्ड प्रीमियर 30 मई को होगा। वहीं, रीजनल भाषाओं में फिल्म 31 मई को आएगी।
कब और कहां आएगी रणवीर सिंह की फिल्म ?
View this post on Instagram
पढ़ें :- धुरंधर 2’ ने अब तक 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा किया पार, फिल्म से राहुल गांधी का क्या है कनेक्शन?
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर पार्ट 130 मई शाम को 7 बजे हिंदी भाषा में स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर प्रीमियर होगी। वहीं, रीजनल भाषा में ये फिल्म 31 मई को प्रीमियर होगी। फिल्म रीजनल चैनल्स स्टार मां, एसियानेट और कलर्स कन्नड़ पर दोपहर ढाई बजे प्रीमियर होगी।
कितनी भाषाओं में रिलीज हुई थी धुरंधर ?
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुई थी। धुरंधर 2 भी इन पांच भाषाओं में रिलीज हुई थी। धुरंधर पार्ट 1 पिछले साल (2025) 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी।
नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद है धुरंधर
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में उपलब्ध है। वहीं, नेटफ्लिक्स पर फिल्म के सबटाइटल्स इंटरनेशनल भाषाओं में भी मौजूद हैं। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।
धुरंधर 2 के ओटीटी पर आने का क्या है अपडेट ?
धुरंधरः द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) का रॉ और अनदेखा वर्जन भारत में 4 जून को शाम 7 बजे जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा। जियो हॉटस्टार पर ये फिल्म हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज होगी। जियो हॉटस्टार पर इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 52 मिनट का होगा। सिनेमाघरों में पार्ट 2 का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट का था।
रणवीर सिंह की फिल्म का कलेक्शन
धुरंधर पार्ट 1 ने भारत में 845 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 1325 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, धुरंधरः द रिवेंज की बात करें तो फिल्म ने भारत में 59 दिनों में 1,145 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है।
धुरंधर पार्ट 1 की कास्ट
धुरंधर पार्ट 1 में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) , अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, मानव गोहिल, आर माधवन, गौरव गेरा और सौम्या टंडन जैसे कलाकार नजर आए हैं। पहले पार्ट में रणवीर सिंह के किरदार हम्जा अली की पाकिस्तान में एंट्री और कैसे वो अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की गैंग में घुसता है ये दिखाया गया है। रहमान डकैत पाकिस्तान के ल्यारी का एक बहुत बड़ा गैंगस्टर होता है। इस पार्ट में अक्षय खन्ना की जमकर सरहाना हुई थी।