1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. थलापति विजय का नाम सुनते ही शर्मा गईं अभिनेत्री तृषा कृष्णन, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

थलापति विजय का नाम सुनते ही शर्मा गईं अभिनेत्री तृषा कृष्णन, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

तृषा कृष्णन फिल्म ‘करुप्पु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक कार में बैठी नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर फैंस और पैप्स की भीड़ वहां इकट्ठा हो जाती है। इस दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि, थलपति को बता देना कि मैंने उनसे मिलने का अनुरोध किया है। ये कहकर व्यक्ति हंस पड़ा। व्यक्ति के ये कहते ही तृषा शर्माती हैं और उनके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Trisha Krishnan: अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में बनी हुई है, जिसके जरिए वो दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही हैं। इन सबके बीच वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में हैं। दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलापति विजय के साथ उनके करीबी होने की चर्चाएं भी खूब होती रहती हैं। अब तृषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री विजय का नाम लेने के दौरान तृषा का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी

दरअसल, तृषा कृष्णन फिल्म ‘करुप्पु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक कार में बैठी नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर फैंस और पैप्स की भीड़ वहां इकट्ठा हो जाती है। इस दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि, थलपति को बता देना कि मैंने उनसे मिलने का अनुरोध किया है। ये कहकर व्यक्ति हंस पड़ा। व्यक्ति के ये कहते ही तृषा शर्माती हैं और उनके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है।

पढ़ें :- भारत में एक दिन पहले दस्तक दे सकती है विजय की ‘जन नायकन’, रिलीज डेट को लेकर बढ़ी हलचल

अभिनेतत्री की ये प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। दरअसल, कुछ दिनों पहले चेन्नई में एक शादी समोराह में दोनों साथ पहुंचे थे, जिसके बाद से इंटस्ट्री में इस तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हाल में ही थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

बता दें कि, ‘करुप्पु’ की तो आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तृषा के साथ सूर्या प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। 14 मई को रिलीज होने वाली यह फिल्म वित्तीय समस्याओं के चलते एक दिन देर से 15 मई को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...