तमिलनाडु की राजनीति में सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) ने अपनी पार्टी 'तमिझगा वेत्री कज़गम' (TVK) को मिले ऐतिहासिक जनसमर्थन के साथ राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है।
Tamil Nadu Politics TVK Vijay : तमिलनाडु की राजनीति में सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) ने अपनी पार्टी ‘तमिझगा वेत्री कज़गम’ (TVK) को मिले ऐतिहासिक जनसमर्थन के साथ राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विजय की पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद बॉलीवुड से उन्हें शुभकामनएं मिल रहीं है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने थलपति विजय को जीत की बधाई दी है। X पर ट्वीट के जरिए एक्टर ने लिखा, ‘बधाई हो थलपति विजय लोगों का आप पर विश्वास देखना अद्भुद। आपके जीवन के इस नए चैप्टर के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।’
त्रिशा ने मंदिर में किया दर्शन
तृषा कृष्णन ने अपने 43वें जन्मदिन की सुबह तिरुपति के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में बिताई, जहाँ उन्होंने सोमवार की सुबह-सवेरे शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन-पूजन किया। मंदिर में मौजूद अभिनेत्री की तस्वीरें जल्द ही ऑनलाइन सामने आ गईं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाँ बटोरीं।
मंदिर पहुँचने पर तृषा को एक साधारण फूलों वाली पोशाक पहने देखा गया। मंदिर में प्रवेश करते समय उन्होंने मुस्कुराते हुए भक्तों का अभिवादन किया। मंदिर के पास उनके प्रशंसक भी जमा हो गए थे।
अभिनेत्री ने रविवार देर रात तिरुपति जाते समय इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसके साथ ही उनके जन्मदिन के जश्न की शुरुआत हो गई थी। सोमवार की सुबह तक, सामने आई तस्वीरों और वीडियो में उन्हें मंदिर की रस्मों में हिस्सा लेते हुए देखा गया।
इस दर्शन को तमिलनाडु चुनाव के नतीजों से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, तृषा कृष्णन इन दिनों थलपति विजय से नाम जुड़ने से चर्चा में हैं। विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेट्री कड़गम) एग्जिट पोल में 234 सीटों में 109 से आगे चल रही है।
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार विजय को मुख्यमंत्री के तौर पर जनता की पहली पसंद माना जा रहा है, जिससे वे साउथ के दिग्गज नेताओं की तरह मजबूत नेता बन गए हैं। राजनीतिक पंडित विजय के इस उभार को एक गंभीर राजनीतिक बदलाव का संकेत मान रहे है।