1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘रामायण’ से पहले अयोध्या से जुड़े रणबीर कपूर, सरयू किनारे करोड़ों की जमीन खरीद चर्चा में

‘रामायण’ से पहले अयोध्या से जुड़े रणबीर कपूर, सरयू किनारे करोड़ों की जमीन खरीद चर्चा में

रणबीर कपूर ने इस प्रॉपर्टी को लेकर कहा कि उन्हें लगता है जैसे अयोध्या ने खुद उन्हें चुना है। उनके मुताबिक यह शहर भारत की संस्कृति और इतिहास से गहराई से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां जमीन लेना उनके लिए सिर्फ निवेश नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी है। जिस प्रोजेक्ट में रणबीर ने जमीन खरीदी है, वह करीब 75 एकड़ में फैला बताया जा रहा है

By Harsh Gautam 
Updated Date

bollywood Updates: अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि रणबीर ने अयोध्या में एक प्रीमियम प्रॉपर्टी खरीदी है। बताया जा रहा है कि यह जमीन सरयू नदी के किनारे बने एक बड़े लग्जरी प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसकी कीमत करीब 3.31 करोड़ रुपये है।

पढ़ें :- ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज, शाहिद-कृति-रश्मिका के बीच दिखा दिलचस्प लव ट्रायंगल

अयोध्या से खास जुड़ाव की बात

रणबीर कपूर ने इस प्रॉपर्टी को लेकर कहा कि उन्हें लगता है जैसे अयोध्या ने खुद उन्हें चुना है। उनके मुताबिक यह शहर भारत की संस्कृति और इतिहास से गहराई से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां जमीन लेना उनके लिए सिर्फ निवेश नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी है। जिस प्रोजेक्ट में रणबीर ने जमीन खरीदी है, वह करीब 75 एकड़ में फैला बताया जा रहा है। यहां क्लबहाउस, लग्जरी सुविधाएं और एक बड़ा शाकाहारी होटल भी बनाया जाएगा, जिसे होटल ब्रांड “द लीला” संचालित करेगा।

दिवाली पर रिलीज होगी ‘रामायण’

रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म रामायण दो भागों में रिलीज की जाएगी। पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा सनी देवल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखाई देंगे।

पढ़ें :- Video- IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

पहले इस रोल को लेकर थे असमंजस में

रणबीर कपूर ने एक कार्यक्रम में खुलासा किया था कि शुरुआत में उन्होंने राम का किरदार निभाने से इनकार कर दिया था। उन्हें डर था कि वह इस ऐतिहासिक और भावनात्मक किरदार के साथ पूरी तरह न्याय कर पाएंगे या नहीं। हालांकि बाद में उनकी बेटी राहा के जन्म के दौरान ही यह फिल्म दोबारा उनके पास आई और उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का खास संयोग बताया। फिल्म को भारत की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पार्ट्स का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...