Dhurandhr 2 Ott Release: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। लंबे समय से इस फिल्म की डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आखिरकार बड़ी अपडेट सामने आ गई है।
Dhurandhr 2 Ott Release: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। लंबे समय से इस फिल्म की डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आखिरकार बड़ी अपडेट सामने आ गई है। थिएटर में महीनों तक छाई रहने वाली इस स्पाई-एक्शन फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था और अब इसकी OTT रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है। खास बात ये है कि फिल्म सिर्फ इंडिया ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए भी अलग अंदाज में स्ट्रीम की जाएगी।
आदित्य धर (Aditya Dhar) की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लोगों ने खूब पसंद किया था, साथ ही साथ इस फिल्म के सीक्वल पार्ट ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। फिल्म का लंबे वक्त से ओटीटी पर इंतजार हो राह था, जो कि अब खत्म हो चुका है। भारत में लोग इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर 4 जून 2026 को फिल्म का प्रीमियर रिलीज होगा, जिसके बाद 5 जून, 2026 से ये फिल्म स्ट्रीम होगी. हाल ही में जियो हॉटस्टार के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इस डेट की ऑफिशियल उनाउंसमेंट की गई है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- रणवीर सिंह विवाद में नया मोड़: FWICE के पंगे के बीच मुंबई छोड़ हैदराबाद भागेगी 'प्रलय'?
मिलेगा रॉ-अनदेखा कट
जानकारी के मुताबिक, 4 जून को जियो हॉटस्टार पर धुरंधर 2 का 30 मिनट का प्री शो दिखाया जाएगा, जिसमें पर्दे के पीछे की कहानियां, लोगों के बीच की कैंडिड बातें, फिल्ममेकिंग की जर्नी दिखाई जाएगी। कमाल की बात है कि फिल्म के ओटीटी रिलीज में दर्शकों के लिए कुछ खास है, दरअसल, OTT वर्जन में फिल्म का रॉ और अनदेखा कट भी देखने को मिलेगा, जिसमें कई एक्सटेंडेड सीन्स और अनकट मोमेंट्स शामिल होंगे। यही वजह है कि फैंस इस रिलीज को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड हैं। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
कमाल का था स्टारकास्ट
इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है, जबकि भारत में भी इसने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। यही वजह रही कि मेकर्स ने इसकी OTT रिलीज को थोड़ा देर से प्लान किया ताकि थिएटर रन पूरी तरह खत्म हो सके। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे स्टार्स नजर आए हैं। हाई-ऑक्टेन एक्शन, दमदार डायलॉग्स और इमोशनल स्टोरीलाइन ने इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर दिया। खास तौर पर रणवीर सिंह के इंटेंस अवतार को दर्शकों ने काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर फिल्म के कई सीन्स वायरल हुए।