1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आईपीएल प्लेऑफ का टिकट NRR से होगा तय! टीमों के लिए सिर्फ जीत नहीं होगी काफी

आईपीएल प्लेऑफ का टिकट NRR से होगा तय! टीमों के लिए सिर्फ जीत नहीं होगी काफी

IPL Playoff spot will be decided by NRR : आईपीएल 2026 का सीजन बेहद रोमांचक रहा है, जहां 59 मैच खेले जाने के बावजूद प्लेऑफ की चार टीमें तय नहीं हो पायी हैं। वहीं, 16 अंकों तक पहुंचने पर भी टीमों की जगह पक्की नहीं हैं। ऐसे में नेट रन रेट की अहमियत बढ़ जाती है, जिससे प्लेऑफ की अंतिम तस्वीर साफ हो पाएगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के 5वें सीजन का एलान, जनवरी में होगा आगाज, जानें कब-कहां होगी नीलामी?

दरअसल, आईपीएल के 19वें सीजन में 59वें मैच तक अभी छह टीमें प्लेऑफ की रेस बनी हुई है। जिनमें टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के 16-16 अंक हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के 14 अंक हैं। पंजाब किंग्स के 13 और चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंक हैं। इन सभी टीमों ने अब तक 12-12 मैच खेल लिए हैं। वहीं, 11 मैच खेल चुकी राजस्थान रॉयल्स के 12 अंक हैं।

लीग के इतिहास में 16 अंकों तक पहुंचने वाली टीमों को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई माना जाता रहा है। हालांकि, इस बार कुल 5 टीमों के 16 अंकों तक पहुंचने की संभावना नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि टेबल टॉपर आरसीबी को छोड़कर बाकी पांच टीमों के नेट रन रेट में ज्यादा अंतर नहीं हैं। जो एक हार या जीत से बिलकुल बदल सकता है। जिससे साफ है कि इन टीमों को जीत के साथ-साथ नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा।

आईपीएल 2026 में 59 मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति

पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...