1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 19
  3. मुनव्वर फारूकी दूसरी बार बनें पिता, बेटी के जन्म से झूम उठा परिवार

मुनव्वर फारूकी दूसरी बार बनें पिता, बेटी के जन्म से झूम उठा परिवार

Munawar Faruqui' Daughter : ‘बिग बॉस 17’ के विनर और चर्चित स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी मेहजबीन ने एक प्यारी-सी बेटी को जन्म दिया है, जिसकी खबर खुद मुनव्वर ने अपने फैंस के साथ साझा की।

By Abhimanyu 
Updated Date

Munawar Faruqui’ Daughter : ‘बिग बॉस 17’ के विनर और चर्चित स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी मेहजबीन ने एक प्यारी-सी बेटी को जन्म दिया है, जिसकी खबर खुद मुनव्वर ने अपने फैंस के साथ साझा की।

पढ़ें :- ‘भारत के एडिसन’ बनकर लौटे आर माधवन, GDN के ट्रेलर में दिखा दमदार ट्रांसफॉर्मेशन

मुनव्वर फारूकी ने 1 मई की रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी का ऐलान किया। उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी पत्नी और नवजात बेटी की झलक देखने को मिलती है। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी बताया, जो उनके लिए बेहद खास है। इस खास पल को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “बरकत घर आई है। अल्हमदुलिल्लाह। दुआओं में याद रखें।” हालांकि, दोनों का चेहरा तस्वीर में नजर नहीं आ रहा।

फैंस और सेलेब्स ने दी ढेरों शुभकामनाएं

मुनव्वर ने जैसे ही यह खुशखबरी दी, बधाइयों का तांता लग गया। इस पोस्ट पर वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो भाई”, वहीं जन्नत जुबैर ने कहा, “बहुत-बहुत मुबारक”। ओरहान अवतरामानी, मेधा शंकर और दीया मिर्जा सहित कई सेलेब्स ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। फैंस भी इस खुशी में शामिल होकर कमेंट्स में प्यार बरसा रहे हैं।

मुनव्वर और मेहजबीन की खास कहानी

पढ़ें :- दर्शको ने दिया अल्फा को मिला-जुला रिव्यू, शरवरी की एक्टिंग ने बटोरी आलिया से ज्यादा तारीफ, कहानी ने किया निराश

बता दें कि ‘बिग बॉस 17’ जीतने के कुछ समय बाद ही मुनव्वर ने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से गुपचुप शादी कर सबको चौंका दिया था। यह शादी काफी निजी रखी गई थी और लंबे समय तक इसकी आधिकारिक जानकारी भी सामने नहीं आई थी। बिग बॉस के दौरान मुनव्वर का नाम आयशा खान और नाजिला के साथ जुड़ा था, लेकिन बाहर आकर उन्होंने मेहजबीन के साथ नई जिंदगी शुरू की। यह दोनों की दूसरी शादी है।

मुनव्वर अपनी पहली शादी से बेटे मिकेल के पिता हैं, वहीं मेहजबीन की भी एक बेटी है। अब इस नए मेहमान के आने से उनका परिवार और भी पूरा हो गया है। स्टैंडअप कॉमेडियन के घर आई यह नन्ही खुशी उनके जीवन के एक नए और खूबसूरत अध्याय की शुरुआत है।

रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...