1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Video- एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने डायरेक्टर की अजीब डिमांड, बोलीं-मैं आपके सामने बिकिनी पहन अपना ऑडिशन दूं, तो मैं ऐसा नहीं करूंगी

Video- एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने डायरेक्टर की अजीब डिमांड, बोलीं-मैं आपके सामने बिकिनी पहन अपना ऑडिशन दूं, तो मैं ऐसा नहीं करूंगी

टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने हाल ही में मुंबई में हुए कास्टिंग काउच (Casting Couch) के एक बहुत चौंकाने वाले एक्सपीरियंस का खुलासा किया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट ‘द मेल फेमिनिस्ट’ (Podcast: 'The Male Feminist') में अपनी यह घटना साझा की। मदालसा ने बताया कि जब वे सिर्फ 19 साल की थीं, तब एक बहुत मशहूर फिल्म निर्देशक ने उन्हें एक फिल्म की मीटिंग के लिए बुलाया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने हाल ही में मुंबई में हुए कास्टिंग काउच (Casting Couch) के एक बहुत चौंकाने वाले एक्सपीरियंस का खुलासा किया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट ‘द मेल फेमिनिस्ट’ (Podcast: ‘The Male Feminist’) में अपनी यह घटना साझा की। मदालसा ने बताया कि जब वे सिर्फ 19 साल की थीं, तब एक बहुत मशहूर फिल्म निर्देशक ने उन्हें एक फिल्म की मीटिंग के लिए बुलाया। मीटिंग के दौरान निर्देशक ने उनसे कहा कि उन्हें फिल्म में एक ऐसी लड़की चाहिए जो बिकिनी पहनने में पूरी तरह सहज महसूस करती हो।

पढ़ें :- Video-अभिनेता प्रकाश राज का पलटवार, बोले- मोदी जी कृपया अपनी पार्टी को भी देखें, जो क्षेत्रीय दलों को तबाह कर, पीठ में घोंप रही है छुरा

मदालसा (Madalsa ) ने शुरू में सोचा कि इसमें कोई गलत बात नहीं है। इसलिए उन्होंने हामी भर दी, लेकिन वे समझदार थीं, इसलिए उन्होंने कहानी के बारे में ज्यादा जानना चाहा। वे यह समझना चाहती थीं कि क्या बिकिनी का सीन कहानी के हिसाब से जरूरी है या सिर्फ बेवजह तरीके से डाला जा रहा है। फिर निर्देशक ने अचानक कहा​ कि मैं आपकी बॉडी लैंग्वेज देखना चाहता हूं। मुझे यह देखना है कि आप बिकिनी पहनकर मेरे सामने कितनी कम्फर्ट हैं, ताकि मैं समझ सकूं कि कैमरे के सामने आप कैसी परफॉर्मेंस देंगी।

क्या था एक्ट्रेस का जवाब?

यह सुनकर मदालसा ने बहुत साफ और मजबूती से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि माफ कीजिए, मैं पेशे से एक्ट्रेस हूं। अगर स्क्रिप्ट में बिकिनी का सीन हो, या साड़ी हो, लहंगा हो या कोई भी ऑउटफिट, मैं कैमरे के सामने उसे बिना किसी झिझक के पहनने के लिए तैयार हूं क्योंकि वह मेरे काम का हिस्सा है, लेकिन आपके सामने बिकिनी पहनना मेरे काम का हिस्सा नहीं है। अगर आप मुझे मेरी एक्टिंग स्किल, मेरा टैलेंट और मेरे काम के आधार पर चुनना चाहते हैं, तो बहुत अच्छा है, लेकिन अगर आप मुझसे यह उम्मीद करते हैं कि मैं आपके सामने बिकिनी पहनकर अपना ऑडिशन दूं, तो मैं ऐसा नहीं करूंगी।

पढ़ें :- तमिलनाडु के नए सीएम को सेलेब्स ने दी बधाई, कोई बोला-वंडरमैन, तो किसी ने लिखा, ‘चीफ मिनिस्टर विजय सर’

अगर आपको मुझमें दिलचस्पी नहीं है, तो मुझे पता है कि दरवाजा कहां है?

डायरेक्टर की हरकत ने किया हैरान मदालसा ने आगे कहा कि अगर आपको मुझमें दिलचस्पी नहीं है, तो मुझे पता है कि दरवाजा कहां है? इतना कहकर मदालसा वहां से तुरंत उठकर चली गईं। उन्होंने निर्देशक की इस बात पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। कुछ दिनों बाद जब मदालसा ने उसी फिल्म की कास्टिंग के बारे में खबर पढ़ी, तो उन्हें पता चला कि आखिरकार उस भूमिका के लिए जिस एक्ट्रेस को चुना गया, वह निर्देशक के साथ डेटिंग कर रही थी। यह खबर पढ़कर मदालसा को और भी ज्यादा हैरानी हुई।

काव्या के रोल ने जीता दिल

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma)  को आजकल टीवी के बहुत लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ में काव्या के रोल के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। इस फैमिली ड्रामा सीरियल में उन्होंने रूपाली गांगुली के साथ स्क्रीन शेयर किया। उनके किरदार में कई अलग-अलग भाव और रंग थे। शो में रूपाली गांगुली मुख्य किरदार अनुपमा के रूप में एक साधारण हाउसवाइफ की भूमिका निभाती हैं, जो परिवार और समाज के रिवाजों को चुनौती देती हैं। यह सीरियल आप जियो सिनेमा (JioCinema) या जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

कौन हैं मदालसा शर्मा?

पढ़ें :- सीता के स्वयंवर में रावण की मौजूदगी पर विवाद, रणबीर कपूर की रामायण में Yash की शूटिंग अपडेट पर बिफरे फैंस

34 साल की मदालसा एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी हैं, जिन्हें ‘हम साथ साथ हैं’, ‘नदिया के पार’, ‘अबोध’, ‘महाभारत’ और अन्य टीवी प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है। मदालसा सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं, उन्होंने महाक्षय चक्रवर्ती से 2018 में शादी की। मदालसा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2009 में की थी। उनका पहला फिल्म Fitting Master (तेलुगु फिल्म) थी। उन्होंने तेलुगु, कन्नड़, तमिल, पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। शुरू में उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में ज्यादा काम किया, लेकिन बाद में टीवी की तरफ आईं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...