सदफ शंकर (Sadaf Shankar) जो एक मॉडल और रियलिटी शो स्टार है, इन दिनों अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। 'स्प्लिट्सविला 16' (Splitsvilla 16) से लोकप्रियता हासिल करने वाली अफगानिस्तान में जन्मी सदफ ने हाल ही में अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करते हुए बिकिनी में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
मुंबई। सदफ शंकर (Sadaf Shankar) जो एक मॉडल और रियलिटी शो स्टार है, इन दिनों अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। ‘स्प्लिट्सविला 16’ (Splitsvilla 16) से लोकप्रियता हासिल करने वाली अफगानिस्तान में जन्मी सदफ ने हाल ही में अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करते हुए बिकिनी में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। समुद्र किनारे लाल और नीली बिकिनी में सदफ ने अपनी ऐसी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं जो उनके सिजलिंग अवतार और कातिलाना अदाओं को दर्शाता है। उनके इन तस्वीरों को देखकर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
हमारे पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान की मूल निवासी होने के बावजूद भी वह पिछले दस सालों से भारत में रह रही हैं और यहीं अपना करियर बना रही हैं। साथ ही वह खुद को भारतीय संस्कृति में पूरी तरह से ढाल चुकी हैं।
सदफ का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ है लेकिन उनकी आस्था हिन्दु धर्म से जुड़ी हुई है। भगवान शिव की परम भक्त होने के कारण उन्होंने अपने नाम के आगे ‘शंकर’ जोड़ा है। ‘स्प्लिट्सविला’ के दौरान उन्होंने कहा था कि वह खुद को ‘देशी’ मानती हैं और भविष्य में भी किसी हिन्दुस्तानी से ही शादी करना चाहती हैं।
View this post on Instagram
विवादों से नाता: उनका बिकिनी पहनना अक्सर विवादों का विषय रहा है क्योंकि उनका संंबंध अफगानी मूल से है। इससे पहले अफगानिस्तान की विदा समदज़ई ने भी 2003 में बिकिनी पहनकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद वह भी भारत आ गई थीं। अपनी बेबाकी और बोल्डनेस के कारण अब सदफ भी काफी सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सदफ शंकर की इन तस्वीरों ने न केवल उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ाई है, बल्कि उन्हें फैशन जगत में एक नई पहचान भी दिलाई है।