1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘वडा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित का पति संग रोमांटिक वीडियो वायरल, भड़के यूजर्स- शर्म बेच खाई है, सिंदूर का भी बनाया मजाक

‘वडा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित का पति संग रोमांटिक वीडियो वायरल, भड़के यूजर्स- शर्म बेच खाई है, सिंदूर का भी बनाया मजाक

पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहा वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) का पारिवारिक विवाद अब शांत हो गया है क्योंकि चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा ने फिर से एक होने का फैसला किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हाल ही ‘वडा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का नहीं दिखेगा। वह अपने सनातन धर्म के लोगों से माफी मांगती हैं। और अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिस पर यूजर्स भड़क गए हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, ‘वडा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और पति युगम गेरा रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह चंद्रिका की मांग में सिंदूर भरते हैं और फिर उनके माथे पर चूमते हैं।

पढ़ें :- जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फिल्म 'ड्रैगन' का टीजर रिलीज, सेलेब्स और फैंस का अपने तरीके से अदा किया शुक्रिया

चंद्रिका दीक्षित ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह बेडरूम में बैठी तैयार हो रही हैं। हाथ में सिंदूर दानी पकड़ी है। जैसे ही वह सिंदूर लगाने वाली होती हैं, युगम गेरा आते हैं और चंद्रिका की मांग में अपने हाथों से सिंदूर लगाते हैं। फिर उनके माथे को चूमते हैं। यूजर्स को यही बात बर्दाश्त नहीं हो रही है, और वो कपल को खरी-खोटी सुना रहे हैं। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहा वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) का पारिवारिक विवाद अब शांत हो गया है क्योंकि चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा ने फिर से एक होने का फैसला किया है।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें युगम गेरा (Yugam Gera) चंद्रिका की मांग भरते हुए नजर आए हैं। चंद्रिका ने भी साफ किया कि उनके और उनके पति के बीच चल रही अनबन अब खत्म हो गई है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि युगम ने जो गलती की थी उसके लिए उनसे माफी मांगी है और दोनों फिर से अपने रिश्ते को चलाने के कदम आगे बढ़ा रहे हैं।

चंद्रिका की एक वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर एक ‘मिस्ट्री मैन’ यानी सैफी के साथ उनकी शादी की खबर बनकर वायरल हो रही थीं, उस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वह सब केवल कंटेंट क्रिएशन (Content Creation) और वीडियो शूट का हिस्सा था। बहुत सारे यूजर्स ने इस पूरे विवाद को केवल व्यूज बटोरने का जरिया बताया है।

इन्ही सभी विवादों के बीच चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने अपना एक वीडियो जारी करके सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है, विशेष तौर पर उन लोगों से जिनकी धार्मिक भावनाएं उनके हालिया वीडियो से आहत हुई थीं। माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि मेरा इरादा अपनी संस्कृति या धर्म को ठेस पहुंचाना नहीं था। मेरी गलती से अगर किसी भी व्यक्ति को बुरा लगा हो तो मैं हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगती हूं।

यूजर्स ने बुरी तरह धोया- शर्म बेच खाई है इन लोगों ने

पढ़ें :- Melody Toffee Gift : पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को दिया खास गिफ्ट, मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा Thank you

यूजर्स ने चंद्रिका दीक्षित को बुरी तरह धो डाला। कुछ ने उनकी हरकत को ‘नौटंकी’ करार दिया तो कुछ ने कहा कि उन्होंने सिंदूर को मजाक बनाकर रख दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘शर्म बेच खाई है इन लोगों ने।’ एक का कमेंट है, ‘कसौटी जिंदगी की’ के बाद अब जाके ऐसी औरत देखी है, जिसका समझ नहीं आता कि असली पति कौन सा है।’ एक ने लिखा, ‘कभी मुसलमान से लगवाती है कभी इस भालू से लगवाती है, न जाने और कितनों से लगवाएगी। सिंदूर का भी मजाक बना रखा है इस औरत ने।’

क्या था पूरा विवाद?

जब चंद्रिका अपने पति युगम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखेबाजी का संगीन आरोप आरोप लगाई थी तब इस नाटक की शुरुआत हुई थी। हांलाकि इन आरोपो के बाद युगम ने भी सोशल मीडिया पर आकर अपनी सफाई व्यक्त की थी और रोते हुए माफी मांगी थी। इसी बीच चंद्रिका का किसी दूसरे शख्स के साथ करीब होना आग में घी डालने का काम कर गया। फिलहाल वो दोनो एक साथ हैं और अपने परिवार के साथ खुश नजर आ रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ लोग उनके वापस साथ आने पर खुशी भी जता रहे हैं।

रिपोर्ट : सुशील कुमार साह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...